एक्सप्लोरर

IND vs WI: शानदार गेंदबाजी के लिए कोहली ने की चाहर बंधुओं की तारीफ

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। कप्तान विराट कोहली ने चाहर बंधुओं की खुलकर तारीफ की है।

प्रोविडेंस, भाषा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को भी जीत लिया है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। इस तरह भारत ने विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले चाहर बंधुओं की जमकर तारीफ की है। कोहली ने कहा कि राहुल ने जहां नई गेंद से कमाल किया, वहीं दीपक ने शानदार स्विंग गेंदबाजी का नमूना दिया। कोहली ने कहा, 'हम कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे। हमने चाहर बंधुओं को मौका दिया। राहुल का यह पहला मैच था जबकि दीपक ने वापसी की। राहुल ने नई गेंद से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी। आसमान में बादल थे, लेकिन दीपक ने स्विंग गेंदबाजी से तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया और वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके।'

कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें कुशल गेंदबाज बताया। हालांकि कोहली ने कहा कि वह सबसे ज्यादा दीपक के प्रदर्शन से प्रभावित हुए। कोहली ने आगे कहा, 'भुवनेश्वर ने शुरूआती दबाव बनाया। वह हमेशा पेशेवर प्रदर्शन करता है और काफी हुनरमंद गेंदबाज है। मैं हालांकि दीपक से काफी प्रभावित हुआ। हमारी टीम के लिये यह अच्छा दिन था।'

इसके अलावा कोहली ने ऋषभ पंत की भी खुलकर तारीफ की, जिन्होंने 42 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी खेली। कोहली ने पंत के बारे में कहा, 'पहले दो मैचों में रन नहीं बना सकने से वह निराश था। वह अच्छा खेल रहा था, लेकिन टी20 में ऐसा होता है। कई बार तकदीर आपके साथ नहीं होती, लेकिन आज उसने लाजवाब खेल दिखाया।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget