एक्सप्लोरर

Bijnor Murder Case: तंजील अहमद मर्डर केस में दो आरोपियों को मिली फांसी की सजा, तीन लोग बरी

बिजनौर के एडीजे-5 कोर्ट ने ने मुनीर और रय्यान को दोषी मानते हुए फांसी की सज़ा सुनाई है जबकि उनके तीन साथी तंज़ीम, मोहम्मद जैनी, रिज़वान को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है.

Bijnor Murder Case: एनआईए अफसर तंज़ील अहमद और उनकी पत्नी को कुख्यात अपराधी मुनीर और रय्यान ने साल 2016 में ताबड़ तोड़ गोलिया बरसाकर मौत के घाट उतार डाला था. हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनीर सहित चार को तफ़्तीश के बाद आरोपी मानकर डबल मर्डर में जेल भेजा था. बिजनौर के एडीजे-5 कोर्ट में मामला डॉक्टर विजय कुमार तालियांन की अगुवाई में चल रहा था. कोर्ट ने मुनीर और रय्यान को दोषी मानते हुए फांसी की सज़ा सुनाई है जबकि उनके तीन साथी तंज़ीम, मोहम्मद जैनी, रिज़वान को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है.

गौरतलब है कि एनआईए के डिप्टी एसपी तंज़ील अहमद व उनकी पत्नी अपने पैतृक गांव यानी बिजनौर के सहसपुर में 2/3 अप्रैल 2016 की रात को कार में सवार होकर शादी समारोह से वापिस घर की और जा रहे थे कि इसी दौरान मुख्य आरोपी मुनीर व रय्यान ने ताबड़तोड़ पति पत्नी पर गोली चला दी जिसमे दोनों की मौत हो गई थी.डबल मर्डर मामले में पुलिस जांच पड़ताल में 5 आरोपियों को दोषों माना था तभी से सभी जेल में बंद थे. हालांकि बिजनौर एडीजे 5 कोर्ट के जज डॉक्टर विजय कुमार तालियाँ न ने तंज़ीम, मोहम्मद जैनी व रिज़वान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया जबकि डबल मर्डर मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुनीर और रय्यान को दोषी मानते हुए दोनों को फांसी की सज़ा सुनाई है. मुनीर पर दिल्ली सहित अन्य राज्य में 35 मुकदमे पंजीकृत है.

 बिजनौर के एसपी ने दी ये जानकारी

डॉक्टर धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ बिजनौर के सहसपुर में एक शादी समारोह में आए थे, तीन अप्रैल 2016 को जब वो लौट रहे थे तो बदमाशों ने उन्हें गोली से छलनी कर दिया था, इस डबल मर्डर केस में मुनीर और रय्यान को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था, अभी कुछ दिन पहले गैंगस्टर कोर्ट ने एक एक लाख रुपए के अर्थदंड और दस वर्ष की कठोर सजा से दंडित किया था, हत्या के मामले में एडीजे 5 कोर्ट ने आज उन्हें फांसी की सजा से दंडित किया है, मुनीर और रय्यान दोनों के खिलाफ फांसी की सजा सुनाई है, इस सजा से पूरे जनमानस में पूरे जनपद में ना केवल पीड़ित परिवारजनों को संतोष हुआ है बल्कि पुलिस प्रशासन और शासन के प्रति पूरी जनता में एक अच्छा संदेश गया है तथा अपराधियों में खौफ का माहौल पैदा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Dehradun News: तीन सालों में देहरादून को मिलेगी खास सौगात, दो रूटों पर मेट्रो नियो चलाने की तैयारी

Yamnotri Dham जाने वाली NH-94 सड़क का 12 मीटर हिस्सा धंसा, दो सौ से ज्यादा गाड़ियां फंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
Exclusive: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह की बड़ी मांग, कहा- इसको भंग कर नरसिम्हा राव के गठित ट्रस्ट से कराएं संचालन
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह की बड़ी मांग, कहा- इसको भंग कर नरसिम्हा राव के गठित ट्रस्ट से कराएं संचालन
Ram Mandir Trust Meeting Live: कुछ देर में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी शुरू, चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला जल्द
Live: कुछ देर में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी शुरू, चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला जल्द
टिन्नू यादव से थी अखिलेश यादव की बातचीत? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर, कहा- पूरी सरकार नशे में
टिन्नू यादव से थी अखिलेश यादव की बातचीत? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर, कहा- पूरी सरकार नशे में

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget