एक्सप्लोरर

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले - कोई बाहरी नहीं बल्कि पंडित और पुजारी कर रहे प्रसाद में मिलावट

स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मंदिरों के प्रसाद में कोई दूसरा नहीं बल्कि हिंदू धर्म के ठेकेदार ही मिलावट कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

UP News: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और तेल मिलाए जाने के विवाद को लेकर मचे कोहराम में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर बेहद विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मंदिरों के प्रसाद में कोई दूसरा नहीं बल्कि हिंदू धर्म के ठेकेदार ही मिलावट कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उनके मुताबिक प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने जैसा अनर्थ का काम हिंदुओं के धर्माचार्य और मंदिरों के पुजारी व पंडित ही कर रहे हैं. हिंदू धर्म के दुश्मन कोई और नहीं बल्कि पंडित और पुजारी ही है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने संगम नगरी प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि प्रसाद में मिलावट का काम मंदिरों के पुजारियों- पंडितों और धर्माचार्यों की मिलीभगत से ही होता है. उनके मुताबिक मंदिरों में चढ़ाए जाने वाला प्रसाद और उसे तैयार की जाने वाली सामग्री वहां के धर्माचार्यों - पुजारियो और पंडितों की अनुमति के बिना अंदर नहीं जा सकता है. इसका साफ मतलब है कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी या दूसरी मिलावट इनकी मिलीभगत के बिना कतई मुमकिन नहीं है. हिंदू धर्म के ठेकेदार बनने वाले लोग ही इस अनर्थ के काम में लगे हुए हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके पीछे इन लोगों की बड़ी साजिश है. पंडित पुजारी और धर्माचार्य ही प्रसाद में गोलमाल करा रहे हैं.

यूपी में अब इन लोगों की सैलरी पर लटकी तलवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया सख्त फैसला

अखिलेश का किया बचाव
स्वामी प्रसाद मौर्य ने माफिया और मठाधीश वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव के विवादित बयान पर भी उनका बचाव किया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी मठाधीश की प्रवृत्ति माफिया की तरह हो जाए तो उसे माफिया कहना कतई गलत नहीं है. माफिया मठाधीश को माफिया ही कहा जाएगा. उन्होंने यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर होने जा रहे उपचुनावो में मायावती की पार्टी बीएसपी के मैदान में उतरने पर कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मायावती चार बार यूपी में सीएम रही हैं. ऐसे में उपचुनाव लड़ने का फैसला कोई बड़ी नहीं, बल्कि छोटी बात है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मोदी सरकार का सबसे बड़ा ढोंग और नौटंकी करार दिया है. उनका कहना है कि यह कतई व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि केंद्र और राज्यों की सरकारे कब बीच में गिर जाएं, नहीं कहा जा सकता. ऐसे में यह प्रयोग पूरी तरह से असफल साबित होगा. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए इतनी ही चिंता है तो उन्हें वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय वन नेशन वन एजुकेशन की व्यवस्था को लागू करना चाहिए, ताकि गरीबों और पिछड़े लोगों के बच्चों को भी समान रूप से शिक्षा मिल सके और वह जागरूक हो सके.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget