एक्सप्लोरर

दिनेश सिंह MLC रहेंगे या नहीं, आज खत्म होगा सस्पेंस , सपा के राजेंद्र चौधरी ने आखिरकार शपथ ली

विधान परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को शपथ लेने पर असमंजस फिलहाल खत्म हो गया है. चूंकि, 18 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है, ऐसे में शपथ न लेने पर वे इस सत्र में भाग नहीं ले सकते थे. वहीं, दिनेश सिंह पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा.

लखनऊ: हाल ही में विधान परिषद के 12 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था. इनमें कुंवर मानवेंद्र सिंह को राज्यपाल ने शपथ दिलाकर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया था, तो वहीं, कुंवर मानवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी अहमद हसन को शपथ दिलाई थी. उसके बाद 10 एमएलसी सदस्यों का शपथ ग्रहण बचा था. जिसे इसी महीने रखा गया था, इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के 9 सदस्यों ने तो शपथ ली थी लेकिन समाजवादी पार्टी के बचे हुए एक सदस्य राजेंद्र चौधरी ने शपथ नहीं ली थी. सपा के एमएलसी राजेंद्र चौधरी ने आज विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की.

राजेंद्र चौधरी ने ली शपथ

5 फरवरी को हुए शपथ ग्रहण समारोह में राजेंद्र चौधरी शामिल नहीं हुए थे, इसलिए उन्होंने आज विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की है. क्योंकि 18 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होनी है और ऐसे में कोई सदस्य तभी सदन की कार्रवाई में हिस्सा ले सकता है जब उसने शपथ ले ली हो. ये शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद के सभापति के कार्यालय में हुआ. सपा के एमएलसी राजेंद्र चौधरी के शपथ ग्रहण में मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद रहे.

बता दें कि, नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में राजेंद्र चौधरी शामिल नहीं हुए थे. जबकि समाजवादी पार्टी के ही एमएलसी अहमद हसन ने सबसे पहले शपथ ले ली थी. आज समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में सभापति के चुनाव को भी तुरंत कराए जाने की मांग की.

MLC दिनेश पर फैसला

वहीं, MLC दिनेश सिंह की विधान परिषद सदस्यता को लेकर आज विधान परिषद के सभापति अपना जजमेंट सुनाएंगे. बता दें कि, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर सभापति के पास याचिका दायर की गई थी. याचिका में मांग कि गई थी कि दिनेश प्रताप सिंह की सदस्यता रद्द की जाए.

जिसके बाद कई बार इस पर सुनवाई हुई. वहीं, कई बार हुई सुनवाई में सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद आज सभापति अपना फैसला सुनाएंगे. आज साफ हो जाएगा कि दिनेश प्रताप सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रहेगी या जाएगी. आपको बता दें कि, रायबरेली से आने वाले दिनेश प्रताप सिंह की सोनिया गांधी के खासम खास लोगों में गिनती होती थी. दोपहर बाद सभापति के फैसला सुनाने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: दिनदहाड़े दो युवकों पर फायरिंग से हड़कंप, एक की मौत, मौके पर पुलिस प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget