एक्सप्लोरर

पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Sushma Swaraj Death: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। सुषमा स्वराज को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार की रस्मों को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने पूरा किया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पूर्व विदेश मंत्री व प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी। दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह केंद्र पर तमाम हस्तियों की मौजूदगी में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने पूरा किया। सुषमा को आखिरी विदाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लाल कृष्ण आडवाणी, मोदी कैबिनेट के तमाम अन्य सदस्यों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Sushma Swaraj Demise LIVE UPDATES:

  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
  • सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी और पति स्वराज कैशल ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि दी।
  • सुषमा स्वराज के निधन पर एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी फूट-फूटकर रोए।
  • राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि परिवर्तन काल में उनका जाना असहनीय है।

  • हरियाणा सरकार ने बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री के सम्मान में 2 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया।

  • अमित शाह ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने कहा कि उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत मिले। उन्होंने कहा कि सुषमा जी के असमय निधन से बेहद दुखी हूं।
  • सुषमा स्वराज को याद कर बीजेपी सांसद रमा देवी फूट-फूटकर रोईं।
    • पीएम मोदी ने भी भी उनके निवास पर पहुंचकर नम आंखों से सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • बीएसपी प्रमुख मायावती ने सुषमा स्वराज को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। वे एक समर्थ राजनेता, प्रशासक और एक ओजस्वी वक्ता थीं। वह विपक्षी नेताओं के प्रति भी दोस्ताना व्यवहार रखती थीं।  ईश्वर उनके परिवार को ये क्षति सहने की शक्ति प्रदान करे।
  • अंतिन दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक षमा जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा।
सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। बता दें कि मंगलवार रात सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। एम्स के सूत्रों ने बताया कि  स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि हृदय गति रुकने यानी हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है।

देश से लेकर विदेश तक के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा कि 'भारतीय राजनीति का एक महान अध्याय खत्म हो गया है। देश अपने एक असाधारण नेता के निधन के शोक में डूबा है, जिन्होंने लोगों की सेवा और गरीबों की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा स्वराज जी अनूठी थीं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं। वे अद्भुत वक्ता और बेहतरीन सांसद थीं। उन्हें सभी पार्टियों से सम्मान मिला। बीजेपी की विचारधारा और हित के मामले में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। पार्टी के विकास में उन्होंने बड़ा योगदान दिया।'

यह भी पढ़ें:

सुषमा स्वराज के वो आखिरी शब्द....इसी दिन का इंतजार था बोल...वो हमेशा के लिए चली गईं सुषमा स्वराज का निधन, 370 खत्म करने पर किया था ट्वीट- इसी दिन का इंतजार था पढ़िये सुषमा स्वराज का वो भाषण जिसने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी मुश्किल में फंसे लोगों के लिए 'फरिश्ता' थीं 'सुषमा स्वराज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget