एक्सप्लोरर

शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, 5 मार्च को अगली सुनवाई

UP News: हिन्दू शक्ति दल की तरफ से भी संभल की जिला अदालत में शाही जामा मस्जिद को श्री हरी हर मन्दिर बताने वाली एक याचिका दाखिल करते हुए उसमे पक्षकार बनाने की मांग अदालत से की गयी.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई संभल के जिला न्यायालय के सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टल गयी है. आज शाही जामा मस्जिद की तरफ से मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी कोर्ट में दाखिल कर दी. जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 5 मार्च की गयी है. जामा मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अभी इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हो सकती है.

इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की है. संभल के जिला न्यायालय चंदौसी में 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में दावा किया था, कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है, 19 नवंबर की शाम को ही अदालत के आदेश पर मस्जिद का पहले चरण का सर्वे हुआ था और दूसरे चरण का सर्वे 24 नवंबर को हुआ था. मस्जिद में चल रहे सर्वे के दौरान जमा हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी थी. इस हिंसा में अधिकारिक रूप से 04 लोगों की मौतें हो गईं थी.

सुप्रीम कोर्ट ने 5 मार्च को सुनवाई नियत की
पुलिस ने अब तक 50 से अधिक आगजनी और पथराव के आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तार भी किया गया है. शाही जामा मस्जिद की तरफ से एडवोकेट शकील अहमद वारसी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक आदेश पारित हुआ है, जब तक वरशिप एक्ट पर कोई फाइंडिंग सुप्रीम कोर्ट में नहीं आती है, तब तक लोवर कोर्ट कोई सुनवाई नहीं करेगी. सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश की प्रति हमने कोर्ट में दाखिल की है. कोर्ट ने 5 मार्च 2025 को सुनवाई नियत की है.

हिन्दू पक्ष मंदिर होने का दावा कर रहा है इस पर उन्होंने कहा है कि यह बात अदालत तय करेगी. हम पर पूरे साक्ष्य है, हम पूरी तरह तैयार है कोर्ट में हम यह साबित कर देंगे कि यह हरिहर मंदिर नहीं जामा मस्जिद है. हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मुस्लिम पक्ष को अपना जवाब लिखित में दाखिल करना था लेकिन उन्होंने अपना जवाब दाखिल नहीं किया. अब हमने प्रार्थना पत्र देकर उनका जवाब दाखिल करने का अवसर समाप्त करने की मांग करेंगे. अब हाई कोर्ट की जो भी गाइड लाईन होगी उसे मानेंगे.

हिन्दू शक्ति दल ने भी याचिका दाखिल की
इस बीच आज हिन्दू शक्ति दल की तरफ से भी संभल की जिला अदालत में शाही जामा मस्जिद को श्री हरी हर मन्दिर बताने वाली एक याचिका दाखिल करते हुए उसमे पक्षकार बनाने की मांग अदालत से की गयी. हिन्दू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता के मुताबिक अदालत ने उन्हें भी 5 मार्च की तारीख दी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 1991 वरशिप एक्ट में जब तक कोई फाईडिंग नहीं आती है तब तक किसी भी प्रकार की सुनवाई और नये वाद दाखिल करने पर रोक लगी हुई है. 

यह भी पढ़ें- सीएम योगी बोले-'वक्फ है या भू-माफियाओं का बोर्ड, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget