एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी के संवाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से ढुलवाई गई कुर्सियां, मौके पर BSA समेत अधिकारी रहे मौजूद

Sultanpur School: CM Yogi के संवाद कार्यक्रम में बच्चों से कुर्सियां ढुलाई कराने का वीडियो वायरल होने के बाद, इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिये हैं.

Sultanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur) में शिक्षा के मंदिर से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के संवाद कार्यक्रम में लोगों के बैठने के लिए, सरकारी स्कूल के टीचर बच्चों से कुर्सियों की ढुलाई करवा रहे थे. इसकी वीडियो सामने आने के बाद स्कूल और जिला प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल ये सब उस समय हुआ जब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे खरीदने को लेकर संबोधन कर रहे थे, जिसका सीधा प्रसारण हो रहा था और स्कूल में भी उनके संबोधन को सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी.

यह पूरा मामला जिले के ब्लॉक दूबेपुर का बताया जा रहा है. प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को डीबीटी कार्यक्रम के माध्यम से यूनिफॉर्म जूता मोजा आदि वस्तुएं खरीदने के लिए 1200 रुपये दिये जाते हैं. इसी को लेकर सीएम योगी का संबोधन था, जिसका सीधा प्रासारण किया जा रहा था. सीएम योगी के संबोधन को सुनने के लिए जिले के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थिति प्राथमिक विद्यालय में भी व्यवस्था की गई थी. 

कुर्सी ढुलाई के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

सीएम योगी के संबोधन को सुनने के लिए बच्चों से कुर्सी ढुलाई करवाया जा रहा था. उस समय मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के साथ अन्य जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे. बच्चों को कुर्सी ढ़ोने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने स्कूल के बच्चों से इस तरह कुर्सी ढुलाई कराना एक चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें इस योजना के तहत जिले में मौजूद 2064 विद्यालयों के बच्चों में से, लगभग 90 फीसदी बच्चों को धनराशि प्रेषित की गई है. इसके तहत कस्तूरबा गांधी के 12 विद्यालयों के बच्चों को भी पैसे दिए गए हैं. 

जिलाधिकारी ने किया रिपोर्ट तलब

इस संबंध में जिलाधिकारी जगजीत कौर ने बताया कि बच्चों द्वारा कुर्सी ले जाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है. यह किन परिस्थितियों में बच्चों से कार्य कराया गया, इस संबंध में भी हिदायत बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई है. जांच रिपोर्ट तलब किया गया है. नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Seema Haider News: 'पाकिस्तान गई तो मारी जाऊंगी', सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget