एक्सप्लोरर

Sultanpur News: सुल्तानपुर जिला जेल में दो कैदियों का कटहल के पेड़ से लटकता मिला शव, प्रशासन में मचा हड़कंप

Sultanpur Jail: मृतक दोनों कैदी अमेठी के रहने वाले थे और रिश्ते में चचेरे भाई थी. उन्हें गांव के एक शख्स की हत्या के आरोप में 30 मई को ही जेल भेजा गया था. जिसके बाद उनका शव मिला है.

Sultanpur News: अमेठी में 20 दिन पहले हत्या के मामले में जेल भेजे गए दो कैदियों का सुल्तानपुर जिला जेल में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. दोनों का शव जेल परिसर में लगे कटहल के पड़े से लटका हुआ मिला, जिसके बाद जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. एक साथ दो शवों के पेड़ से लटके होने सूचना बाद से ही कई बड़े अधिकारी घटनास्थळ पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच की. 

मृतक दोनों युवक अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव के रहने वाले थे. इन दोनों को इसी गांव में रहने वाले एक शख्स की हत्या के आरोप  में 30 मई को ही जेल भेजा गया था. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जेल प्रशासन का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. इस घटना पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

हत्या के मामले में बंद थे दोनों कैदी

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर चौधरी का पुरवा गांव से जुड़ा है. जहां 27 मई को गांव के रहने वाले ओम प्रकाश यादव की मुर्गी फार्म पर सोते समय देर रात हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद से पुलिस पूरे मामले के खुलासे में जुटी हुई थी जहां 30 मई को पुलिस ने गांव के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों करिया उर्फ विजय पासी और मज्जू रैदास को गिरफ्तार किया. हत्यारों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू लाठी और खून से सनी एक टी-शर्ट भी बरामद हुई थी.

पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को 30 मई को जेल भेज दिया था. तभी से वो सुल्तानपुर की जिला जेल में बंद में थे. इस बीच दोनों चचेरे भाइयों का कटहल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है. शव मिलने के बाद जेल प्रशासन समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए मामले की जांच में जुटे हुए है. वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे जेल डीआईजी हेमंत कौटियाल के साथ आईजी प्रवीन कुमार भी पहुंच गए. आईडी ने कहा, दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है तीन पैनल के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. हर पहलुओं जांच पड़ताल करके उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में लव जिहाद के सवाल पर बवाल, जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्यों ने बीजेपी सांसद को धकिया कर भगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget