एक्सप्लोरर

Sultanpur News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ आचार संहिता मामले में सुनवाई पूरी, 1 अप्रैल को आएगा फैसला

Sultanpur News: साल 2012 में गायत्री प्रजापति पर आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप लगा था. इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट एक अपैल को इस मामले में फैसला सुनाएगा.

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP MLA Court) में मंगलवार को दो मामलो में सुनवाई हुई. इनमें एक में सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक संतोष पांडेय (Santosh Pandey) को जानलेवा हमले के मामले में आज बरी कर दिया गया वहीं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) की अंतिम सुनवाई की गई. इस मामले में ऑर्डर के लिए अब कोर्ट ने एक अप्रैल की तारीख तय कर दी है. 

दरअसल पहला मामला देहात कोतवाली के पुरुषोत्तमपुर गांव से जुड़ा हुआ है. जहां दिसम्बर 2021 में इसी गांव में निमंत्रण में पहुंचे लम्भुआ नगर पंचायत के रहने वाले जयशंकर त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने अपने साथियों के साथ उन्हें न केवल धमकी दी थी बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी थी. इस मामले की दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जिसपर मगंलवार को एमपी एमएलए कोर्ट से पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत उनके सभी साथियों को बरी कर दिया गया है.

एक अप्रैल को ऑर्डर की तारीख तय

वहीं दूसरा मामला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जुड़ा हुआ है. दरअसल अमेठी में 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान गायत्री समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे. इस दौरान नामांकन के लिये जाते समय उन पर आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप लगा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए अमेठी प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था.

इस मामले में सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के एमपी एमएलए कोर्ट में इसकी आज अंतिम सुनवाई थी. जिसके लिए गायत्री प्रजापति मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए. उनके वकील ने बताया कि इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी हैं. आगामी एक अप्रैल को आर्डर की डेट लगी है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मायावती के वोटबैंक पर अखिलेश यादव की नजर, दलितों को साधने के लिए बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget