एक्सप्लोरर

सीएम योगी के हाथों 27 साल बाद हुई थी चीनी मिल की शुरुआत, अब उसी में करोड़ों का खेल!

मुंडेरवा चीनी मिल में गन्ना विकास के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट का मामला सामने आया है. पर 430 गांवों में गन्ना विकास दिखाकर 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया.

Sugar Cane Scam: बस्ती में 27 साल बाद शुरू चालु हुई मुंडेरवा चीनी मिल में गन्ना विकास के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट का मामला सामने आया है. घोटाला 2021 से 2023 के बीच बेहद सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया था.  इसमें  मिल के अधिकारियों और कानपुर की एक निजी एजेंसी  लीनिंग सिक्यूरिटी सर्विस की मिलीभगत थी. खुलासा होते ही सरकार ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी को निलंबित किया गया है.  पूर्व जीएम बृजेंद्र द्विवेदी की पेंशन रोकी गई, और अन्य अधिकारियों को आरोप पत्र जारी किए गए हैं. इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक विभागीय जांच में पता चला कि गन्ना विकास योजना के तहत 160 गांवों में उन्नत बीज वितरण, सिंचाई सुविधाएं, और कीट नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए लीनिंग सिक्यूरिटी सर्विस को 15 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था. लेकिन कम्पनी ने  बिना किसी जमीनी काम या ऑर्डर के  कागजों पर 430 गांवों में गन्ना विकास दिखाकर 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया. यह भुगतान तब हुआ, जब गन्ना आयुक्त ने इसकी रोक लगाई थी. शेष 3.12 करोड़ रुपये के भुगतान पर बाद में रोक लगा दी गयी. कई गांवों में किसानों ने अपनी मेहनत और लागत से गन्ना विकास किया, लेकिन इसे भी फर्जीवाड़े में जोड़ लिया गया.

योगी सरकार की सख्ती

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है. मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्ववेदी को निलम्बित कर दिया है, बृजेंद्र द्विवेदी (पूर्व जीएम) सेवानिवृत्त  इनकी पेंशन रोकी गयी,रवि प्रभाकर (पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट) और रूपेश कुमार मल्ल (वर्तमान CA) के खिलाफ  आरोप पत्र जारी किए गए हैं, जबकि एसके मेहरा (प्रधान प्रबंधक, चीनी निगम) को बर्खास्त कर दिया गया है.

किसान यूनियन ने उठाया था मुद्दा

यह घोटाला भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश सचिव और गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन दीवानचंद्र पटेल ने उठाया था. उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और दो बार विस्तृत जांच कराई, जिसके बाद इस  महाघोटाला के तार खुले. किसानों ने इसको लेकर कई बार प्रदर्शन किया था और अब सख्त कार्रवाई की मांग की है.

किसानों का भरोसा टूटा

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में गन्ने का रकबा कम हुआ है,  और विभाग किसानों को गन्ना खेती बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. इससे किसानों का भरोसा कम हुआ है. वहीँ मुंडेरवा चीनी मिल के जीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि  डेवलपमेंट स्कीम बंद कर दी गई है, और घोटाले की जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget