एक्सप्लोरर

Hapur: हापुड़ के सगे भाइयों ने JEE Mains में किया कमाल, जानिए- दोनों को आए कितने नंबर?

Success Story: इस सफलता को लेकर जब हमने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि  हम दोनों भाई एक-दूसरे से ही कंपटीशन करते हैं. कभी मेरे नंबर कम आ जाएं तो मैं अपने भाई से अधिक नंबर लाने का प्रयास करता हूं.

Hapur Education News: हापुड़ की संजय विहार कॉलोनी (Sanjay Vihar Colony) निवासी दो सगे भाइयों ने जेईई मेंस (Jee Mains) परीक्षा में कमाल कर दिखाया है. दोनों भाइयों ने हंड्रेड परसेंटाइल से परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है, हापुड़ (Hapur) जनपद का नाम भी चर्चा में ला दिया है.

बोर्ड परीक्षा में भी लाए थे 100 फीसदी अंक

जानकारी हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित आईआईटी मेंस की परीक्षा में हापुड़ जनपद के दो सगे भाई निपुण व निकुंज ने परीक्षा पास की है. निपुण को हंड्रेड परसेंटाइल तो निकुंज को 99.99% परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं. दोनों भाइयों की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है. दोनों भाई मेरठ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के इंटर के छात्र हैं, जो अबकी बार इंटर के एग्जाम भी देंगे. संजय विहार कॉलोनी के रहने वाले संजय गोयल के दोनों ही बेटे शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी हैं. दो साल पहले भी सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में निपुण ने 100 फ़ीसदी और निकुंज ने 99.88 फीसदी अंक प्राप्त किए थे. बच्चों का रिजल्ट आने के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है. 

शुरू से ही मेधावी रहे हैं बच्चे

दोनों भाइयों के विद्यालय के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा ने भी उनकी तारीफ की है. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहे हैं. आज इन बच्चों ने जेईई मेंस का एग्जाम हंड्रेड परसेंट नंबर से क्लियर किया है. उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के दो अन्य छात्र भी इस परीक्षा में पास हुए हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे होनहार छात्रों से जहां परिवार का नाम रोशन होता है, वही जनपद का नाम भी रोशन हो जाता है. प्रिंसिपल ने दोनों भाइयों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. 

बच्चों ने कहा, हम दोनों आपस में करते हैं कंपटीशन

इस सफलता को लेकर जब हमने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि  हम दोनों भाई एक—दूसरे से ही कंपटीशन करते हैं. कभी अगर मेरे नंबर कम आ जाएं तो मैं अपने भाई से अधिक नंबर लाने का प्रयास करता हूं. अगर कभी भाई के नंबर कम आ जाएं तो वह मेरे से अधिक नंबर लाने का प्रयास करता है. इसके साथ ही हमलोगों ने मेरठ के कोचिंग सेंटर से एग्जाम की तैयारी भी की थी. वहां के अध्यापकों का मार्गदर्शन भी हमारे लिए वरदान साबित हुआ. 

वैज्ञानिक बनना चाहता है निपुण

इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद हंड्रेड परसेंट नंबर लाकर निपुण अब आगे वैज्ञानिक बनना चाहता है. उसका भाई निकुंज का सपना है कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करे. किसी ने सही कहा है कि अगर व्यक्ति मेहनत करें तो किसी भी मंजिल को आसानी से प्राप्त कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: GIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक ड्रोन शो से लेकर राम मंदिर की दिखेगी झलक, जानें क्या-क्या हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget