एक्सप्लोरर

UP: बीजेपी की महिला नेता के शोषण के आरोपों पर सुब्रत पाठक ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

UP News: बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बीजेपी महिला नेता नेहा त्रिपाठी के आरोपों पर जवाब दिया है. उन्होंने उनका नाम लिए बिना सारे आरोपों को झूठा और निराधार बताया.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर बीजेपी की ही महिला नेता नेहा त्रिपाठी ने मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले पर अब पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सफाई आई है. उन्होंने अपने बयान में नेहा त्रिपाठी का नाम लिए बिना उनके आरोपों को मनगढ़ंत बताया और कहा कि कहा कि सपा के संरक्षित भूमाफिया है जो उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. 

सुब्रत पाठक ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कन्नौज में सपा की जीत के बाद भ्रष्टाचार बढ़ने लगा है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में नेहा त्रिपाठी के लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया. उन्होंने बीजेपी की महिला नेता का नाम लिए बिना कहा अगर आप भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाए जाएंगे. 

सुब्रत पाठक ने और क्या कहा?
पूर्व सांसद ने लिखा, "कन्नौज से समाजवादी पार्टी के सांसद के प्रिय भूमाफिया और इनके संरक्षित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ यदि आवाज उठाओगे तो झूठे मनगढ़ंत आरोपों से आपकी छवि खराब करने के षड़यंत्र रचे जाएंगे, खैर आप अपना काम करिए मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और कन्नौज की गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं."

क्या है पूरा मामला?
दरअसल भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी ने सुब्रत पाठक पर कई गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पाठक, उनकी राजनीतिक छवि खराब करने रहे हैं. उन्होंने गैंगेस्टर अपराधियों से मिलकर सुपारी किलर से पूरे परिवार की हत्या करवाने की धमकी दी गई है. ये लोग मेरा चारित्रिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण करते आ रहे हैं, जो अब नहीं होगा.

नेहा त्रिपाठी ने इस सिलसिले में कन्नौज के डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि सुब्रत पाठक भूमाफिया और अनुपम दुबे के साथ उसका नाम जोड़कर राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं. अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे. 

उन्नाव हादसे में बस मालिक समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 35 बसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget