एक्सप्लोरर

रूस की घटना का वीडियो देखकर सुभाष ने बनाया था खौफनाक प्लान..पुलिस की इस तरकीब से कामयाब हुआ ऑपरेशन

फर्रुखाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाकर पुलिस को छकाने वाला सुभाष बाथम बेहद शातिर था। इस पूरी घटना को अंजाम देने के वह काफी दिनों से तैयारी कर रहा था

लखनऊ, संतोष कुमार। फर्रुखाबाद में गुरुवार को 23 बच्चों को बंधक बनाकर सरकार को बैकफुट पर लाने की कोशिश को चंद घंटे में ही नाकाम कर दिया गया। एक तरफ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह पल-पल की जानकारी ले रहे थे वहीं दूसरी ओर बच्चों को सकुशल निकालना भी मुख्यमंत्री का पहला उद्देश्य था। 'ऑपरेशन मासूम' को अंजाम देने के लिए आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल मौके पर रवाना किये गये और महज 1:30 मिनट के अंदर ना सिर्फ 23 बच्चों को बचाया गया बल्कि बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को मार गिराया गया।

रूस का एक वीडियो देखकर बनाई योजना

ऑपरेशन मासूम के पहले कुछ अनछुए पहलू समझ लीजिए। बच्चों को बंधक बनाने वाला सुभाष बाथम इस घटना के लिए बीते दो महीने से तैयारी कर रहा था। साल 2004 में रूस में बच्चों को बंधक बनाने की घटना का वीडियो डाउनलोड कर उसे देखकर पूरी योजना बनायी।

बच्चों को बंधक बनाने के बाद सुभाष बाथम को जिसने भी समझाने की कोशिश की वह फायरिंग कर देता था। वह फिर चाहे उसका अपना जमानतदार दोस्त ही क्यों ना हो। सुभाष बाथम ने पुलिस को धमकाने के लिए दो हवाई फायर कर धमकी दी कि उसने दो बच्चों को मार दिया है।

घर में दो दिन पहले ही नया शौचालय बनाया था। इंतजाम था कि अगर सरकार उसकी बात नहीं मानती है और बच्चों को ज्यादा दिन तक बंधक बनाया जाए तो उसका भी बैकअप प्लान तैयार था। ऑपरेशन मासूम को हेड कर रहे आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने एक ऐसी रणनीति बनाई जिसमें सुभाष फंस गया। पुलिस और लोगों की मदद से एक टीम घर के मुख्य दरवाजे पर पथराव करने लगी और दूसरी टीम को पीछे बने दरवाजे पर तैनात किया गया।

पीछे गई टीम ने जैसे ही दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया सुभाष बाथम बाहर आया। बाहर पब्लिक को देखकर वापस घर के तहखाने में गया। सामने पुलिस थी देसी तमंचे से फायर कर दिया। एसओजी के सिपाही ने अपनी एके-47 से मोर्चा संभाला और सुभाष बाथम को ढेर कर दिया। दरवाजा तोड़ने से लेकर सुभाष बाथम को ढेर करने के बीच में आईजी रेंज का अनुमान है कि 1:30 मिनट का वक्त लगा था।

आईजी रेंज की माने तो सुभाष ने इस घटना को अंजाम देने के लिए भारी मात्रा में गोला बारूद और देसी बम इकट्ठा कर रखे थे। अग्रवाल ने बताया कि ''सुभाष के घर से 315 बोर की रायफल, एक कट्टा और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा 135 देसी बम, सिलिंडर बम, काफी मात्रा में तार, बम बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है।''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget