एक्सप्लोरर

VIDEO: बाटी चोखा लाने में हुई देरी तो दारोगा ने काट दिया दुकानदार का चालान, धमकी देकर बोला...

लखनऊ में बाटी चोखा लाने में देरी करने पर दारोगा ने दुकानदार का चालान काट दिया। वीडियो सामने आने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लखनऊ के तालकटोरा थाने में तैनात दारोगा जी को जब बाटी चोखा के लिए इंतजार करना पड़ा तो उन्होंने दुकानदार का चालान काट दिया... वो भी 2500 रुपये का। यहीं नहीं, दारोगा ने दुकानदार को धमकी भी दी। दारोगा ने धमकी देते हुए कहा कि इतना चालान काटूंगा की सारी कमाई चालान भरने में खप जायेगी। बीच सड़क पर दारोगा अपने सिपाही के साथ दारोगा को धमका रहे थे। दारोगा की दबंगई का वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दारोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला? सलीमपुर पतौरा निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि सोमवार को तालकटोरा थाने में तैनात दरोगा दिनेश कुमार आए और 10 प्लेट बाटी चोखा पैक करने के लिए कहा। इसी बीच दुकानदार कन्हैया ने बताया कि चोखा कम पड़ गया है और थोड़ा इंतजार करना होगा। इंतजार की बात सुनकर दारोगा तमतमा गए और बिना सामान लिए ही वहीं से चलते बने।

कन्हैया ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपनी कार से परिवार के साथ लौट रहा था। पॉल तिराहे पर पहुंचने पर दारोगा दिनेश कुमार ने कार रोक ली। दिनेश ने चेकिंग के लिए कागज मांगे। गाड़ी के कागज पूरे मिले तो दारोगा ने सीट बेल्ट ना पहनने का 2500 रुपये का चालान काट दिया। कन्हैया ने समझ गया कि दारोगा ने बदले की भावना से ये कार्रवाई की है। कन्हैया इसीलिए दारोगा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। हालांकि, दारोगा को इसका फर्क नहीं पड़ा और उसका रोजाना चालान काटने की धमकी दी। इसी दौरान वहां, मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया।

वहीं, मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने दारोगा दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि द्वेष पूर्ण भावना से चालान नहीं किए जाने चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget