एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

कानपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाया है.इसके मुताबिक, छात्रा ने कहा कि, प्रोफेसर मुझे जबरदस्ती कैबिन में बुलाते हैं.

Harrasment of Student in Kanpur: कानपुर में छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. संस्थान STEP-HBTIकी  MBA प्रथम वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसका शोषण किया गया, और ये शोषण किसी और ने नहीं बल्कि संस्थान के एक असिस्टेन्ट प्रोफेसर ने किया है. छात्रा ने VC AKTU और कॉलेज के प्रिंसिपल से भी इसकी शिकायत की थी लेकिन उसका कहना है कि उसके द्वारा की गई शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. 

असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया शोषण का आरोप

कानपुर से रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है. गुरु और शिष्य का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन इसपर दाग लगा है. कानपुर में हरकोर्ट बटलर यूनिवर्सिटी से और AKTU से सम्बद्ध STEP-HBTI संस्थान की एक छात्रा ने अपने टीचर पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव मिश्र उसे अश्लील इशारे करते हैं. उसे जबरन वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल करके अभद्र टिप्पणी करते हैं. यही नहीं अपने केबिन में बुलाकर प्राइवेट पार्ट से गलत इशारे करने का प्रयास किया गया. जान और आई लव यू बोलकर उसे कई बार गले से जबरन लगाया गया. 

तनाव के चलते छात्रा का एक्सीडेंट तक हो गया

छात्रा का यह भी आरोप है कि पहले तो उसे अपने टीचर द्वारा की जा रही इन बातों को नजर अंदाज किया लेकिन लगातार अपने केबिन में बुलाए जाने से और अकेले बुलाए जाने से वह काफी परेशान हो गई. लगातार किए जा रहे मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान छात्रा का पढ़ाई से मन भी विचलित हो गया. हद तो तब हो गई जब लगातार बनाए जा रहे दबाव के चलते छात्रा का एक्सीडेंट तक हो गया लेकिन आरोपी टीचर अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया. 

कई सीनियर छात्राओं के साथ भी कर चुके हैं अश्लील हरकतें

पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह पहली लड़की नहीं है, जिसे इस तरह से असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव मिश्रा द्वारा परेशान किया गया हो. संस्थान की एक महिला टीचर और कई सीनियर छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकत संजीव मिश्रा द्वारा कई बार की गई, कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ को भी इस बात की खूब जानकारी है लेकिन कोई भी मुंह खोलने से डरता है. 

क्या कहना है प्रोफेसर का..

पीड़ित छात्रा का कहना है कि, जब ये सब हद से ज्यादा हो गया तब उसने अपने टीचर की हरकत सामने लाने की ठानी. लेकिन जब हम इस बाबत आरोपी अस्सिटेंट टीचर संजीव मिश्रा के पास पहुंचे तो उन्होंने इस मामले में बात करने से इंकार करते हुए कहा कि उनपर लगाए गए आरोप गलत हैं. हालांकि उन्होंने कैमरे पर कुछ भी नहीं बोला लेकिन वो हमसे लगातार यही कहते रहे कि उस लड़की की पहचान हम उन्हें बता दें तो वो उस छात्रा से हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे. 

पुलिस कमिश्नर का किया रुख

इधर 9 जुलाई को एकेटीयू के वीसी से ऑनलाइन और स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत की थी. सारे सबूत ऑनलाइन शिकायत में attach करके भेजे गए थे. लेकिन कंपलेन करने वाली छात्रा को जब कोई जवाब नहीं मिला है तो उसने कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का रुख किया और उसने अपनी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की. पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इसे गंभीरता अपराध मानते हुए तथ्यों की जांच कराने और तत्काल f.i.r. के निर्देश दे दिए हैं.

वहीं, पीड़ित छात्रा का कहना है कि वो ऐसे लोगों को बेनकाब करके छोड़ेगी जो कैंपस के माहौल खराब कर हम लड़कियों को आगे बढ़ने और पढ़ने से रोकते हैं. 

स्टेप एचबीटीआई संस्थान में इस मामले के सामने आने के बाद सभी लोग सन्न हैं, लेकिन बोलने को कोई कुछ भी तैयार नहीं. संस्थान में ऐसा लगता है कि, पता सबको सब कुछ है लेकिन सबने अपनी जुबान पर ताला लगा रखा है. 

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने नए एंगल से शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget