एक्सप्लोरर

Lucknow Suicide: 'धन्यवाद मम्मी-पापा, I am sorry..' मां को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद छात्र ने कर ली खुदकुशी

Suicide Case: परिजनों का कहना है कि मकान मालिक ने समय रहते दरवाजा खोल दिया होता तो शायद बेटे की जान बच जाती. मां ने बताया कि घटना के दिन बेटे का व्हाट्सऐप पर मैसेज देखकर घबरा गए.

Lucknow Suicide Case: लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया है. छात्र ने किराए के मकान में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. मरने से पहले परिजनों को कठोर कदम उठाने जाने के बारे में छात्र ने जानकारी दे दी थी. व्हाट्सऐप पोस्ट में लिखा था, "हर चीज के लिए धन्यवाद मम्मी-पापा. आई एम सॉरी..."जानकारी के मुताबिक छात्र बिबिडी थाना इलाके में रहता था. पिता हरीश साहनी और मां माया पड़ोसी जिले हरदोई के संडीला में निजी नौकरी करते थे.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी

परिजनों का कहना है कि मकान मालिक ने समय रहते दरवाजा खोल दिया होता तो शायद बेटे की जान बच जाती. मां ने बताया कि घटना के दिन बेटे का व्हाट्सऐप पर मैसेज देखकर घबरा गए. बेटे की तरफ से एक भी कॉल का जवाब नहीं आया. अनहोनी की आशंका में परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मकान मालिक से घर का दरवाजा खोलने को कहा. करीब दो घंटे तक घर का दरवाजा नहीं खुला. उन्होंने पुलिस को बुलाने का फैसला किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने दरवाजा तोड़ा.

मरने से पहले परिजनों को व्हाट्सऐप पर भेजा था पोस्ट

अंदर का नजारा देख परिजनों समेत पुलिस के होश उड़ गए. छात्र का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया. पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया. मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है. सुसाइड नोट में लिखा था, "हर चीज के लिए मम्मी-पापा को धन्यवाद. आई एम सॉरी..." उन्‍होंने कहा क‍ि मामले की जांच चल रही है. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जवान बेटे की बेवक्त मौत से परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट को परिजनों से ले लिया है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर छात्र के घातक कदम उठाने का क्या कारण रहा होगा?

UP Monsoon Session: 'उतना तो आपके परिवार वाले भी संतुष्ट नहीं...', स्पीकर सतीश महाना की नाराजगी देख सदन में बोले सपा विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget