एक्सप्लोरर

UP Crime: मथुरा में पत्थर गैंग का खौफ कार सवारों के बीच बरकरार, ऐसे देता है यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम

Mathura Yamuna Expressway: आज की घटना के बाद मथुरा पुलिस एक्टिव मोड में नजर आई. एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी एमपी सिंह और सीओ भारी दलबल के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर उतरे.

UP Crime News: मथुरा (Mathura) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर पत्थर गैंग  (Stone Gang) का आतंक बरकरार है. माइलस्टोन संख्या 107 पर आज फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. 4 सदस्यों ने कार सवारों से एक लैपटॉप और नगदी लूट लिया. कार सवार नोएडा से फिरोजाबाद की तरफ जा रहे थे. पिछले 4 दिनों से लगातार कार सवार लोगों को पत्थर गैंग शिकार बना रहा है. 29 मई को भी लूटपाट की घटना सामने आई थी. कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे कार सवारों को पत्थर गैंग ने निशाना बनाया था. यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थर गैंग की सक्रियता से कार सवार यात्रियों में हड़कंप है. वारदात को अंजाम देने से पहले गैंग के सदस्य गाड़ी में पत्थर मारते हैं.

यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थर गैंग का आतंक अब तक नहीं हुआ खत्म

चालक कार रोककर टूटे शीशे या नुकसान का आंकलन करने नीचे उतरता है. साइड में खड़ी कार को पत्थर गैंग के सदस्य घेर लेते हैं और तमंचा के बल पर सवारों से लूटपाट को अंजाम देते हैं. 29 मई की घटना के दो दिन बाद पत्थर गैंग ने दोबारा लूटपाट को अंजाम देने की कोशिश की. कार सवार समझदारी दिखाते हुए रुकने के बजाए आगे बढ़ गए. चालक कार में पत्थर लगने के बावजूद नीचे नहीं उतरा.

बदमाशों की तलाश में घूमते नजर आए आलाधिकारी समेत जवान

पुलिस की गाड़ी नजर पर कार सवारों ने पुलिस कर्मियों को घटना की पूरी जानकारी दी. कार सवारों की सूझबूझ से पत्थर गैंग के सदस्य लूटपाट को अंजाम देने में नाकाम रहे. आज की घटना के बाद पुलिस एक्टिव मोड में नजर आई. एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी ग्रामीण, सीओ सदर, सीओ मार्ट भारी पुलिस बल के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों की तलाश में घूमते नजर आए. 

UP Crime: ग्रेटर नोएडा में 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सत्यापन अभियान में नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget