एक्सप्लोरर

UP Crime: ग्रेटर नोएडा में 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सत्यापन अभियान में नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस को विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और LIU के संयुक्त ऑपरेशन में कासा ग्रीन सोसाइटी से 16 अफ्रीकी नागरिक पकड़े गए.

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 16 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अफ्रीकी मूल की तीन महिलाओं समेत 16 लोगों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया. विदेशी नागरिकों की चेकिंग के लिए पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था. चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक जांच टीम को वैध पासपोर्ट नहीं दिखा पाए. पुलिस और LIU की टीम ने कासा ग्रीन सोसाइटी में कार्रवाई की. विदेशी नागरिकों का सत्यापन अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चला.  

विदेशी नागरिकों का सत्यापन अभियान

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जनपद में रह रहे विदेशी नागरिकों का पासपोर्ट और वीजा चेक किया गया. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर दो बार पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. 450 करोड़ की ड्रग्स के साथ दोनों बार 12 विदेशी नागरिक पकड़े गए थे. इसलिए विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान चलाने का फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि बीटा-2 पुलिस और एलआईयू के संयुक्त चेकिंग अभियान में पकड़े गए विदेशी नागरिकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

16 अफ्रीकी मूल के नागरिक गिरफ्तार

पकड़े गए लोगों में 13 पुरुष और तीन महिलाएं हैं. अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में देशी नागरिकों का सत्यापन अभियान चलाया गया है. विदेशी नागरिक आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट और वीजा के बिना जनपद में रह रहे थे. वैध कागजात नहीं होने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. विदेशी नागरिक वीजा एक्सपायर्ड होने के बावजूद भारत में रह रहे थे. बता दें कि 150 करोड़ की ड्रग्स बरामदगी से पहले पुलिस ने 17 मई को 300 करोड़ की भी ड्रग्स पकड़ी थी. गुप्त सूचना पर पुलिस ने 2021 से संचालित ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था. 

Lok Sabha Election: 2024 का महासंग्राम जीतने के लिए सपा का 'एक बूथ 20 यूथ' मंत्र, अखिलेश यादव ने संभाली कमान

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget