एक्सप्लोरर

आगरा में STF को बड़ी कामयाबी, धरा गया 1 लाख का इनामी बदमाश महेश

पुलिस के मुबातिक, महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते साल 10 दिसंबर को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निर्विकल्प अग्रवाल का अपहरण कर लिया था.

आगरा. यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. आगरा जिले में एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने  बहुचर्चित डॉ. निर्विकल्‍प के अपहरण में शमिल कुख्यात अपराधी महेश को गिरफ्तार कर लिया है. महेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने बताया कि कुख्यात महेश पर मथुरा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं. महेश को थाना नोहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट से गिरफ्तार किया गया है. महेश डॉ निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरण कांड में वांछित था.

डॉक्टर के अपहरण में था हाथ पुलिस के मुबातिक, महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते साल 10 दिसंबर की रात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निर्विकल्प अग्रवाल का अपहरण कर लिया था. डॉक्टर का अपहरण उस वक्त हुआ जब वो हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन फ्लाईओवर से महोली रोड स्‍थित अपने क्‍लीनिक से घर लौट रहे थे. 52 लाख की फिरौती की रकम मिलने के बाद डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल को मुक्त किया गया था. इस वारदात के बाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. बतादें कि पुलिस ने इस मामले में सनी, महेश, अनूप, और नितेश को नामजद किया था. इन आरोपियों में से सनी ने ने मेरठ में सरेंडर कर दिया जबकि नितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. महेश और अनूप फरार चल रहे थे.

एसटीएफ आगरा की टीम को आज सूचना मिली कि महेश को यमुना एक्‍सप्रेस वे के पास बाजना कट पर देखा गया है. जिसके बाद उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया. महेश को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी संतोष कुमार, ब्रजराज, अरविंद राणा, अनवर खान, प्रशांत चौहान, अंकित गुप्ता, अभिनय गुप्ता, बल्देव पचेहरा, आरक्षी चालक भंवर सिंह, रामदीन और आरक्षी कमांडो चंद्रपाल सिंह शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:

संभल में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के 5 गुर्गों सहित सात का नैनी सेंट्रल जेल से किया गया ट्रांसफर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget