एक्सप्लोरर

संभल में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गुस्साए लोगों ने पुलिस से 24 घंटे में बदमाशों को पकड़ने की मांग की. फिलहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है. ये घटना चंदौसी कोतवाली इलाके की है.

संभल. यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. सूबे में लगातार आपराधित वारदाते हो रही हैं. ताजा मामला संभल जिले का है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने खाद व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को घायल भी कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खाद व्यापारी की हत्या की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों ने रोड जाम कर दिया और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस से 24 घंटे में बदमाशों को पकड़ने की मांग की. फिलहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है. ये घटना चंदौसी कोतवाली इलाके की है.

ये है मामला गणेश कॉलोनी के रहने वाले खाद विक्रेता राम औतार शर्मा और उनका बेटा विशाल हर रोज की तरह कुढ़ थाना इलाके के विचेटा चौराहे से अपनी खाद की दुकान बंद कर घर आ रहे थे. जैसे ही बाप-बेटे जान साहब के भट्टे के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दी और गोली मार दी. फायरिंग में राम औतार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. हत्याकांड की खबर मिलते ही आला अधिकारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है.

लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी व्यापारी की हत्या की खबर मिलते ही संभल के सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस न सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर 24 घंटे हत्त्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन उग्र कर देंगे और शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें:

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के 5 गुर्गों सहित सात का नैनी सेंट्रल जेल से किया गया ट्रांसफर

पत्नी ने खाने में मुर्गा नहीं बनाया, नशे में धुत पति ने जहर खाकर दे दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget