एक्सप्लोरर

एसटीएफ ने शुरू की एलएलबी पेपर लीक मामले की जांच, लॉ की परीक्षाएं निरस्त

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे मामले मेंऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद विवि प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा रद कर दी थी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। मामले में शेखर हॉस्पिटल संचालिका रिचा मिश्रा की आंसर कॉपी सील कर दी गई है। यूपी एसटीएफ आरके सिंह और अशोक सोनकर से सोमवार को पूछताछ करेगी। एसटीएफ ने परीक्षा नियंत्रक एके मिश्रा से पूरी परीक्षा प्रणाली को लेकर पूछताछ भी है और वायरल हुए ऑडियो में बातचीत करने वालों का वॉइस सैंपल भी लिया जाएगा।

दरअसल, यह मामला उस वक्त सामने आया था जब सोशल मीडिया में वायरल कई ऑडियो में शेखर अस्पताल की संचालिका डॉ रिचा मिश्रा एलयू के प्रोफेसर को उनके मोबाइल पर यूनिवर्सिटी के अन्य शिक्षकों का नाम लेते हुए प्रश्न पत्र बताने के लिए धन्यवाद कर रही हैं। साथ ही ऑडियो में वो कह रही हैं कि उन्हें जितने प्रश्न बताए गये थे, सभी आये हैं। ऑडियो में वो बकायदा यूनिवर्सिटी के विधि संकाय (लॉ डिपार्टमेंट) से जुड़े शिक्षकों के नाम ले रही हैं। साथ ही प्रापर्टी लॉ और कामर्शियल टैक्स पेपर का भी नाम ले रही हैं।

बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया था कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में एलएलबी तृतीय वर्ष के पेपर लीक मामले में दर्ज एफआईआर के उपरान्त अब एसटीएम टीम मामले की जांच में करेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि पेपर लीक प्रकरण में पाये जाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा निरस्त किए जाने के विरोध में कुलपति और शिक्षकों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्रों ने न्यू कैंपस स्थित लॉ फैकल्टी में तालाबंदी कर दी थी।

lucknow

गौरतलब है कि, लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर का पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था। परीक्षा के सारे सवाल फोन पर नोट कराए गए थे। बुधवार को इस बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद विवि प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा रद कर दी थी।

इसके साथ ही प्रो. आरके सिंह और डॉ. अशोक कुमार सोनकर को निलंबित कर दिया था। साथ ही हसनगंज कोतवाली में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। इसके अलावा जिस परीक्षा केंद्र का ये मामला था, उसे भी स्थायी रूप से डिबार करने के साथ 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget