एक्सप्लोरर

PWD के मुख्य अभियंता रामनाथ सिंह पर राज्य मंत्री ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

UP News: प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रामनाथ सिंह पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता रामनाथ सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला तब सामने आया जब राज्य मंत्री ने 1 मई को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुख्य अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

मुख्यमंत्री को कई दिनों से रामनाथ सिंह के भ्रष्टाचार के बारे में शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों में कहा गया था कि रामनाथ सिंह ने अफसरों से सांठगांठ करके लखनऊ में पिछले 18 साल से तैनाती कर रखी थी. इसके साथ ही, उन्होंने अपने करीबी ठेकेदारों को टेंडर दिलाने और कमीशन वसूलने का भी आरोप झेला है. इसके अलावा, रामनाथ सिंह पर यह भी आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर मोटी रकम कमाई.

निर्माण कार्यों के नाम पर अवैध वसूली के लगे आरोप
इसमें भी आरोप है कि रामनाथ सिंह निर्माण कार्यों की जांच करने के नाम पर वसूली करते थे. अपने नजदीकी कर्मचारियों को भी दो-दो पदों का लाभ दिलाने के आरोप भी उन्हें झेलने पड़ रहे हैं. इन सब आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ सिंह का तत्काल स्थानांतरण करने का आदेश दिया है और मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.

मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में आरोप लगाया था कि रामनाथ सिंह ने विभाग में अपनी लंबी तैनाती का फायदा उठाते हुए कई घोटाले किए हैं और उन्होंने विभागीय कार्यों में अनियमितताएं बरती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में पारदर्शिता की कमी के कारण भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिससे सरकारी कामों में देरी और गुणवत्ता की कमी आ रही है.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के आदेश
यह मामला राज्य के लोक निर्माण विभाग में हो रही भ्रष्टाचार की जांच और प्रशासनिक सुधारों को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गया है. मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनहित में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे.

यह भी पढ़ें- 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में इनको लगेगा झटका! बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget