एक्सप्लोरर

Jalaun News: जालौन में दिनदहाड़े महिला बैंककर्मी का अपहरण, घर जाते वक्त उठा ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Jalaun Crime News: परिजनों को इस घटना की जानकारी तब लगी जब अगवा युवती की मौसी ने घर में इसकी जानकारी दी, क्योंकि घटना के वक्त युवती अपनी मौसी से फोन पर बात कर रही थी.

Jalaun Crime News: जालौन में दिन दहाड़े एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाली युवती का कार सवार लड़कों ने अपहरण कर लिया. युवती जब बैंक से अपना काम खत्म कर घर वापस लौट रही थी तभी कार में कुछ बदमाश आए और जबरन उसे कार में अपहरण कर लिया. सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ईराज राजा, पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके की छानबीन की. पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग लग सके.

पूरी घटना माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चितौरा गांव के पास की है. जहां रहने वाली साधना कुशवाहा (19) बीकॉम की छात्रा हैं. वह माधोगढ़ में स्थित सिहारी बस स्टैंड के पास स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करती हैं. साधना दफ्तर से अपना काम खत्म करके घर लौट रही थी, जैसे ही वो अपने गांव से आगे रोज वैली स्कूल के पास पहुंची, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया. इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई, जब अगवा युवती की मौसी ने परिवार के लोगों को जानकारी दी, क्योंकि घटना के वक्त युवती अपनी मौसी से बात कर रही थी. 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुए युवती के अपहरण की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को घटनास्थल पर युवती का बैग मिला है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस की टीम का गठन किया गया है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. 

एसपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है. युवती की तलाश की जा रही है. इस घटना के 12 दिन पहले युवती के पिता पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल गए हैं. इस मामले को भी नजर में रखते हुए जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Taj Mahal: आप भी परिवार के साथ ताजमहल देखने का बना लें प्लान, तीन दिन मिलेगी मुफ्त एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget