एक्सप्लोरर

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

Gorakhpur News: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजिन सरकार तेजी से काम करती है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है.

Gorakhpur Fertilizer Factory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के गोरखपुर को 9 हजार 600 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं में 30 साल के बंद पड़े खाद कारखाने को दोबारा शुरू करवाया गया है, इसके साथ ही गोरखपुर एम्स को भी राष्ट्र को समर्पित किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजिन सरकार तेजी से काम करती है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है.

मोदी ने कहा कि आज पूरा यूपी भली-भांती जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, आपकी दुख-तकलीफों से नहीं. लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए. लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए. और इसलिए, याद रखिए, लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी.

निवेशक दिल खोल कर यूपी में निवेश कर रहे हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने सरकारी गोदाम गरीबों के लिए खोल दिए हैं और योगी जी हर घर अन्न पहुंचाने में जुटे हैं. इसका लाभ यूपी के लगभग 15 करोड़ लोगों को हो रहा है. हाल ही में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को, होली से आगे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर यूपी का नाम बदनाम कर दिया था. आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोल कर यूपी में निवेश कर रहे हैं. यही डबल इंजन का डबल विकास है. इसलिए डबल इंजन की सरकार पर यूपी को विश्वास है.

 

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

यह भी पढ़ें-

PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में पीएम मोदी बोले- हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका, भारत का पैसा भारत में ही लगेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget