एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में संचारी रोगों को काबू करने के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान, CMO ने कही ये बात

डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसी संचारी रोगों को काबू में करने के लिए अभियान की शुरूआत हुई है. इसके लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ है.

UP News: डेंगू (Dengue), चिकनगुनिया (Chikungunya), स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार (Kalaazar) जैसी संचारी रोगों को काबू में करने के लिए अभियान की शुरूआत हुई है. गोरखपुर (Gorakhpur) में इसके लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ. गोरखपुर के पिपराइच (Pipraich) के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इसके पहले वहां पर साफ-सफाई रखने के साथ संचारी रोगों से बचने के ऊपर को आत्मसात करने की शपथ भी दिलाई गई. संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा. 

कब तक चलेगा अभियान
गोरखपुर के चरगांवा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्‍भ हुआ. दो अप्रैल से शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा. पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक महेंद्र पाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर से की है. ये 30 अप्रैल तक चलेगा. हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं. इन्‍हें स्वस्थ रखने के लिए हमें प्रयास करना है. इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत होती रही है. डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार समेत अनेक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए इसका शुभारंभ किया गया है.

क्या बोले सीएमओ
गोरखपुर के सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 2017 के पहले संचारी रोग यूपी में भयावह बीमारी की तरह रहा है. ये बीमारी का ऐसा दैत्‍य रहा है, जिस पर हम काबू नहीं पा रहे थे. संक्रामक रोगों को खत्म करने का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संदेश दिया. उसी की परिकल्पना में साल में तीन बार संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ किया. ये एक माह का कार्यक्रम होता है. आज इसका शुभारम्‍भ कर रहे हैं. 12 विभागों के समन्वित प्रयास करेंगे. साफ-सफाई, संक्रामक रोगों को कम करने का उपाय बताएंगे. मच्छरों को कम करने की सलाह देंगे.

क्या किया मना
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि 15 अप्रैल से दस्‍तक महाअभियान का शुभारंभ होगा. इसमें बुखार, कोरोना, मच्छर और कुपोषण और टीवी के मरीज को दूर करने के उपाय के साथ दवाओं का वितरण आशा कार्यकत्री करती हैं. नवरात्रि के दिन इसका शुभारंभ हो रहा है. शौच के बाद हाथ साबुन से अवश्य धुलें, इंडिया मार्का पंप का पानी पिएं, नौनिहालों को मोटे कपड़े पहनाएं, शौच खुले में न जाएं, झाड़ियों के पास बच्चों को न भेजें और चूहा, छछूंदर और मच्छरों को घर में न रहने दें. जनवरी से अब तक जेई-एईएस के आठ मरीज चिन्हित किए गए हैं. अब तक एक भी मौत नहीं हुई है. ये सुखद परिणाम है. सीएम समय-समय पर संवाद करते रहते हैं और मार्गदर्शन देते रहते हैं. जिसके परिणाम स्वरूप हम आज इस बीमारियों को खत्म करने की ओर अग्रसर हो चुके हैं.

कब से शुरू हुई थी ये बिमारी
संचारी रोगों का गढ़ कहे जाने वाले पूर्वी यूपी के इस क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी 1978 से ही कहर बरपाती रही है. साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों और विशेष संचारी रोग और दस्‍तक अभियान से इस पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. इस अभियान के तहत लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के साथ, हाथ साबुन से धोने और अन्य प्रकार की जानकारियों को साझा किया जाता है. जिससे संचारी रोगों की चपेट में आने से बच्चों को बचाया जा सके. लोगों की जागरूकता ने संचारी रोगों में काफी कमी भी आई है. संचारी रोग के बाद 15 अप्रैल से जिले में दस्‍तक अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक में लूट, बाइक से आए बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे लाखों रूपये

Kanpur News: बीजेपी का समर्थक होने के नाते पड़ोसियों ने पीटा, मुस्लिम शख्स का दावा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget