एक्सप्लोरर

सपा-बसपा, कांग्रेस वोट कटवा पार्टियां, अमेठी-रायबरेली जीतेगी भाजपा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटों की जरुरत होती है, और ऐसी क्षमता सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने महागठबंधन के लिए कहा कि जो सिर्फ 37-38 सीटों के लिए लड़ रहे हो, क्या वे प्रधानमंत्री दे सकते हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चार चरणों का चुनाव हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी समाचार एजेंसी को साक्षात्कार दिया है। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी से लेकर महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटों की जरुरत होती है, और ऐसी क्षमता सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने महागठबंधन के लिए कहा कि जो सिर्फ 37-38 सीटों के लिए लड़ रहे हो, क्या वे प्रधानमंत्री दे सकते हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की क्या हैसियत है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि जब मंच पर अखिलेश मायावती के साथ बैठते हैं तो अपने लिए बड़ी कुर्सी और उनके लिए छोटी कुर्सी रखी जाती है। यही नहीं जब वे उनसे मिलने जाते हैं तो वे दरवाजे के बाहर अपने जूते उतारकर जाते हैं।

भाजपा जीतेगी अमेठी-रायबरेली

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग खुद ये मान रहे हैं कि वे अमेठी में हार रहे हैं। रायबरेली के लिए लड़ाई है, लेकिन अंत में जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा से उम्मीदें हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि बीती चार पीढ़ियों से अमेठी-रायबरली की जनता ठगी जा रही है। स्मृति इरानी ने की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में उन्हें जैसा समर्थन मिल रहा है वह ऐतिहासिक है। बीते पांच सालों में जिस तरह से उन्होंने दौरे किये हैं, राहुल गांधी ने 15 साल में नहीं किये। अमेठी की जनता अब बदलाव की तरफ देख रही है। स्मृति इरानी ही विकल्प हैं।

सपा-बसपा, कांग्रेस वोटकटवा

प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सपा का मंच साझा किये जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा-बसपा ये सभी वोट कटवा पार्टी है। हर जगह ये सिर्फ वोट काटने के लिए लड़ रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा ने अमेठी,रायबरेली में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। यही नहीं योगी ने कहा कि ये पार्टियां जीतने के लिए नहीं सिर्फ वोट काटने के लिए लड़ रही हैं।

चुनाव आयोग के नोटिस पर

सीएम योगी ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा कि मंच पर कोई भजन करने नहीं जाता। उन्होंने कहा कि अपने विरोधियों को घेरने, उन्हें उखाड़ फेंकने के लिए ही मंच का इस्तेमाल होता है। योगी ने कहा कि आपसी बातचीत को कोट करना आचार संहिता में नहीं आता।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget