एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, दिया ये जवाब

UP News: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सपा एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में उन्नाव पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर सवाल कर लिया.

UP MLC Election 2023: उन्नाव-कानपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा एमएलसी प्रत्याशी (SP MLC Candidate) के समर्थन में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने उन्नाव पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जीत का मंत्र दिया. बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. नरेश उत्तम पटेल ने वित्त विहीन, एडेड कॉलेज, डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के बीच जाकर भी गोष्ठी की और शिक्षकों से सपा के लिए वोट करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया.
 
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद के कई कॉलेजों में तूफानी दौरा कर स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव व शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी प्रियंका यादव के लिए वोट का समर्थन मांगा है. मीडिया से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा के मुद्दे को लेकर जनता के बीच बात न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षित बेरोजगारों के बीच जाएं, बीजेपी के द्वारा किए गए झूठे वादे के बारे में तुलना कर लोगों को बताएं कि उनके द्वारा क्या नहीं किया गया है और लोगों से सपा का समर्थन करने की अपील करें.
 
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कन्नी काटी
नरेश उत्तम पटेल से जब स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस वाले बयान पर सवाल किया गया तो वो कन्नी काटते हुए नजर आए. उन्होंने अधिसूचना का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और सवाल को टालते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जाति जनगणना की मांग करती है, जाति जनगणना होनी चाहिए तभी लोगों को उसके अनुसार सुविधाएं मिल पाएंगी. 1 अप्रैल 2022 को जाति जनगणना होनी थी लेकिन वो जनगणना बीजेपी नहीं करवा रही है.  बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने जातीय जनगणना करने को कहा था लेकिन जाति जनगणना नहीं हो रही है. सपा की मांग है कि जाति जनगणना करवाई जाए सबको बराबरी का हक मिलना चाहिए. 
 
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की घोर विरोधी है. विधान परिषद के चुनाव पांच जगह हो रहे हैं, उनमें एक जगह भी भाजपा ने न दलित, न पिछड़ा और ना ही अल्पसंख्यक समाज के प्रत्याशी को उतारा है. इससे साबित होता है कि भाजपा दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है.
 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget