एक्सप्लोरर

Conversion issue: IAS के बचाव में उतरे सपा सांसद एसटी हसन, कहा- अपने मजहब का प्रचार करना गलत नहीं

Moradabad News: यूपी के सीनियर आईएएस अधिकारी का बचाव करते हुए सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि, उन्हें मुस्लिम होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, मजहब का प्रचार गलत नहीं.

SP Leader ST Hasan attack Yogi Government:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एस टी हसन (ST Hasan) ने धर्मांतरण के आरोपों (Conversion Allegation) में घिरे यूपी के सीनियर आईएएस अधिकारी इफ्तिखारउद्दीन (IAS Iftikharuddin) का बचाव करते हुए कहा कि, क्योंकि वह मुस्लिम हैं, इसलिए उनपर इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं और यूपी चुनावों में हिन्दू मुस्लिम मुद्दा लाने और वोटों के ध्रुवीकरण करने के लिए इन्होंने एक आईएएस अधिकारी को घेर लिया, मैं समझता हूं कि, हमारी राजनीति बड़े निचले स्तर पर आ गयी है. 

अपने मजहब का प्रचार करना गलत नहीं 

सपा सांसद ने कहा कि, देश का कानून इसकी इजाजत देता है कि, हम अपने मजहब को फॉलो करें और अपने मजहब का प्रचार भी कर सकते हैं. यह देश का कानून कहता है. अगर कोई आईएस है तो वह देश का नागरिक तो है ही, वह जिस देश का रहने वाला है. अगर वह अपने घर में कोई ऐसा कार्यक्रम करता है, मिलाद शरीफ करता है या कोई भी धार्मिक कार्य करता है तो मैं समझता हूं कि इसमें देशद्रोह की कोई बात नहीं है. कोई भी व्यक्ति अपने घर में पूजा या हवन करता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. इसमें कोई किसी से जबरदस्ती तो नहीं कर रहा है अगर कोई जबरदस्ती धर्मांतरण करा रहा है तो यह जांच का मुद्दा होना चाहिए.

हमारे नेताओं को किया जा रहा परेशान 

सपा सांसद ने कहा कि मुझे ओवैसी क्या कह रहे हैं, इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मैं आपसे यह कह रहा हूं कि हर आदमी को अपने धर्म का पालन करने और उसका प्रचार करने का पूरा अधिकार है. हां, जबरदस्ती किसी के साथ में की जाए धोखा देकर किसी का धर्मांतरण ना कराया जाए. सपा सांसद ने कहा कि, सबको मालूम है कि, उत्तर प्रदेश में कौन परेशान है, किसे परेशान किया जा रहा है, हमारे नेताओं के साथ क्या-क्या हो रहा है?

मुस्लिम होने की वजह से बनाया जा रहा है निशाना 

सपा सांसद ने कहा कि, हमारे नेताओं की हत्याएं हो रही है, उन्हें जेल में डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि, आजम खान के साथ क्या हो रहा है? वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर उन्होंने एक आईएएस अधिकारी को घेर लिया है. क्योंकि वह अधिकारी मुस्लिम है, इसलिए उन पर 10 तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं की हो रही हत्याओं पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, यूपी में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है.

ये भी पढ़ें.

UP Crime News: बाराबंकी पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया, अवैध संबंध से नाराज भाई ने की थी बहन की हत्या

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget