एक्सप्लोरर

UP News: 'मुसलमान डरपोक नहीं जो डर जाएगा....', सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सरकार पर लगाए कई आरोप

Shafiqur Rahman Barq Statement: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि संसद के अंदर जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया उस पर स्पीकर ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की. ऐसे सांसद पर कार्रवाई होनी चाहिए.

Shafiqur Rahman Barq News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क का एक बयान सामने आया है जिससे प्रदेश की सियासी हलचल तेज है. सपा सांसद बर्क ने कहा कि बीजेपी सरकार में इस देश में मुसलमानों पर बहुत जुल्म ज्यादती हो रही है, उन्हें जगह-जगह मॉब लॉन्चिंग कर मारा जा रहा है. मुसलमानों को मिटाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस से वह मिटने वाला नहीं है. मुसलमान इतना डरपोक नहीं है कि वह इन से डर जायेगा. वह आज भी पहाड़ की तरह इनके सामने डट कर खड़ा है.

सपा सांसद ने कहा कि सरकार मुसलमान के खिलाफ बहुत जुल्म कर रही है लेकिन मुसलमान इसे डरने वाला नहीं है. हर मौके पर मुसलमान के साथ जुल्म ज्यादती की गई और उन्हें मिटाने की कोशिश की गई. बेगुनाह मुसलमान लड़कों को पकड़ लिया जाता है और उनसे नारे लगवाए जाते हैं और उनके साथ मॉब लिंचिंग की जाती है. इस देश में जितना जुल्म मुसलमान के साथ हुआ है इतना आज तक किसी के साथ नहीं हुआ है.

सपा सांसद ने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन बन चुका है और अब प्रधानमंत्री पद के चेहरे के लिए सलाह मशवरा हो रहा है. जब प्रधानमंत्री पद का चेहरा गठबंधन में तय हो जाएगा तो जनता को बता दिया जाएगा विपक्ष का गठबंधन बन चुका है. विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा यह भी तय हो जाएगा. विपक्ष की 28 पार्टियों ने एक साथ बैठकर गठबंधन का नाम इंडिया रख दिया है और प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर भी नाम तय कर लेंगे. अभी चुनाव में 6 महीने हैं प्रधानमंत्री के चेहरे पर भी सोच विचार चल रहा है जब तय हो जाएगा तो यह भी जनता के सामने आ जाएगा.

बीजेपी के दलित सम्मेलन पर क्या बोले सपा सांसद

वहीं बीजेपी के दलित सम्मेलन कराए जाने पर सपा सांसद ने कहा कि दलितों के साथ क्या-क्या हुआ है. दलित यह कभी भूल नहीं सकते इतनी जल्दी दलित बीजेपी की तरफ नहीं फिसल सकते हैं. सम्मेलन करने से दलित इन के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि वह भी समझ रहे हैं कि चुनाव की वजह से यह सम्मेलन कर रहे हैं. इसलिए बीजेपी को इसमें कोई कामयाबी नहीं मिलेगी. संसद में आपत्तिजनक टिप्णी और बयान बाजी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सपा सांसद ने कहा कि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल चाहे सड़क पर किया जाए या फिर संसद के अंदर ऐसी असंसदीय भाषा किसी को अपमानित करने के लिए कहीं भी बोली जाए वह जुर्म ही कहलाएगा.

स्पीकर ने अभी तक क्यों नहीं की कार्रवाई 

सपा सांसद ने कहा कि संसद के अंदर जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया तो स्पीकर ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की. ऐसे सांसद पर कार्रवाई होनी चाहिए. सड़क और संसद में हुए अपराध के लिए कानून की मनोदशा बदल जायेगी क्या. कानून तो सब के लिए बराबर होना चाहिए. कानून संसद में सांसद द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान पर भी लागू होना चाहिए. यह स्पीकर की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे सांसद पर कार्रवाई करें लेकिन वह तो अगर उनकी पार्टी के खिलाफ कोई बात होती है तो उसे मामूली बात पर भी संसद से बाहर निकाल कर कार्रवाई कर देते हैं लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई. अगर किसी सांसद ने हिन्दू या मुस्लिम का अपमान किया है तो उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए.

UP News: टीचर को गोली मारने वाले छात्रों का खुलासा, यूट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई के देखते थे वीडियो

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget