एक्सप्लोरर

UP Politics: 'राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा'- कपिल सिब्बल का दावा वायरल, जानिए क्या है सच

UP Politics: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सांसद कपिल सिब्बल की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो मंदिर बनने से पहले आत्मदाह का दावा करते दिख रहे हैं. जानें- इस पोस्ट की सच्चाई

Kapil Sibal News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. अगले महीने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कपिल सिब्बल ने राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करने की बात कही. जिस पर कपिल सिब्बल ने ख़ुद अपनी बात रखी है. 

सोशल मीडिया पर कपिल सिब्बल की जो पोस्ट वायरल हो रही है, वो पोस्ट 29 जुलाई 2020 की तारीख़ की बताई जा रही है. जिसके ज़रिए दावा किया जा रहा है कि कपिल सिब्बल ने राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करने को कहा था. इस पोस्ट में कपिल सिब्बल की तस्वीर के साथ पोस्ट का स्क्रीन शॉट लगाया है, जिस पर लिखा है, मैं आज भी अपनी बात पर क़ायम हूं, राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा. 

आत्मदाह करेंगे कपिल सिब्बल?
कपिल सिब्बल की पोस्ट का ये स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस पोस्ट को शेयर करके कपिल सिब्बल पर तंज कर रहे हैं कि अब तो राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख भी सामने आ गई है और उन्हें उनकी पोस्ट के आत्मदाह के दावे को याद दिला रहे हैं. 

UP Politics: 'वह मेरे जीवन का सुखद पल था, जब कहा गया कि सीएम योगी बात करना चाहते हैं'- उपराष्ट्रपति धनखड़

सांसद ने बताई पोस्ट की सच्चाई
कपिल सिब्बल की वायरल पोस्ट पर अब उनकी सफ़ाई सामने आई है. कपिल सिब्बल ने वायरल पोस्ट को रिशेयर करते हुए उसे गलत बताया है और कहा कि ये पोस्ट भी झूठी है. इससे पहले एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि इस झूठी पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इससे पता चलता है कि हमारे देश में राजनीतिक बहस का स्तर किस हद तक गिर गया है. 

आपको बता दें कि कपिल सिब्बल ने अयोध्या में राम मंदिर केस में कोर्ट में सुन्नी वक़्फ बोर्ड की तरफ से पैरवी की थी. तब कपिल सिब्बल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget