एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav के जन्मदिन पर सपा एमएलसी ने लगवाया नए नारे वाला होर्डिंग

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. पार्टी के एक एमएलसी ने सीएम आवास के सामने उनका एक होर्डिंग लगवा दिया.

लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह बधाई संदेश देते होर्डिंग व बैनर लगवाए. लेकिन इनमें एक होर्डिंग ऐसा है, जिसने सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित किया. ये होर्डिंग लगा है मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने. इस होर्डिंग पर लिखा है 'कृष्णा कृष्णा हरे हरे, अखिलेश भैया घरे घरे'.

जन्मदिन के बधाई संदेश के साथ ये नारा देता ये विशालकाय होर्डिंग पार्टी के बस्ती से एमएलसी संतोष यादव सनी ने लगवाया है. मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने ये होर्डिंग ऐसी जगह लगाया गया है जहां दिन भर आम लोगों के साथ ही तमाम वीवीआईपी गुजरते हैं. होर्डिंग भी इतना विशालकाय कि जो भी निकले, तो नज़र अपने आप इस पर चली जाए. 

होर्डिंग पर लिखे नारे को देख कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की सियासत में भगवान श्री राम के बाद अब प्रभु श्री कृष्ण की भी एंट्री हो गई है. असल मे 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में राजधानी की सड़कों पर आए दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के तरह तरह के होर्डिंग नज़र आ रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार तेज हो रही है. सभी पार्टियां अभी से चुनावों की तैयारी में जुटी हुई हैं. 

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक साल से भी कम वक्त बचा है. वहीं यूपी में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर चुनावों की तैयारी का बिगुल फूंक दिया है. 

यह भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी समाजवादी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget