एक्सप्लोरर

UP Assembly Monsoon Session 2023: विधानसभा सत्र से पहले सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन, योगी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश की विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. जिसके ठीक पहले सपा विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

UP Monsoon Session News: आज से उत्तर प्रदेश के विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान मानसून सत्र का हंगामेदार होने का कयास लगाया जा रहा था. जिस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक हाथों में पोस्टर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

एक ओर जहां विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा गया. वहीं आज विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ठीक पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों के विरोध ने अपना रुख साफ कर दिया है. इस दौरान विधायक राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई से लेकर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते नजर आए.

सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते देखा जा सकता है. इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक निजी क्षेत्रों में ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण लागू करने की मांग करते नजर आए. वहीं कुछ पोस्टर में बीजेपी सरकार को किसानों का दुश्मन भी बताया गया. फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि कुल 5 दिनों तक चलने वाला यह मानसून सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है.

मणिपुर घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग

फिलहाल नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक में राज्य सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा ने मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग दोनों सदनों में करने की योजना बनाई है. वहीं दूसरी ओर राज्य में लगातार बेकाबू हो रहे टमाटर के दामों और महंगाई समेत राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार के घेरने की तैयारी की गई है.

किसान और महंगाई के मुद्दे पर घेरेगी कांग्रेस

वहीं मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट कर सत्ता और विपक्ष दोनों को नसीहत देते हुए जनहित के मुद्दे सदन में उठाए जाने पर जोर देते हुए राज्य सरकार को घेरने की बात कही है. इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल भी सरकार को मणिपुर घटना पर घेरने की तैयारी कर रही है. वहीं कांग्रेस किसान और महंगाई को मुख्य मुद्दा बना सकती है.

यह भी पढ़ेंः

Monsoon Session: अग्निपरीक्षा में किसकी होगी जीत? विपक्ष और केंद्र ने की तैयारी, राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश
UP: मनाकर या छीनकर, 150 सीटों की जिद पर क्यों अड़ी कांग्रेस? 2017 के रिजल्ट्स दे रहे गवाही
UP: मनाकर या छीनकर, 150 सीटों की जिद पर क्यों अड़ी कांग्रेस? 2017 के रिजल्ट्स दे रहे गवाही
200 टन वजन...308 पहिए का ट्रक, रास्ता बनाने में फूले प्रशासन के हाथ-पैर
200 टन वजन...308 पहिए का ट्रक, रास्ता बनाने में फूले प्रशासन के हाथ-पैर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
Embed widget