एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रूपाली दीक्षित का दावा- अखिलेश यादव ने तीन मिनट में दे दिया सपा का टिकट, जानें- क्या बात हुई?

UP Elections: रूपाली दीक्षित ने कहा कि वह जातिवाद में विश्वास नहीं करतीं और सभी समुदायों के गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं में पारदर्शी और उचित आवंटन चाहती हैं.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी की रूपाली दीक्षित का कहना है कि उन्हें फतेहाबाद से विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष को मनाने में केवल तीन मिनट का समय लगा. उन्होंने अखिलेश यादव को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार ने ठाकुर समुदाय का अपमान किया और एक वीडियो क्लिप में दीक्षित के पिता की बेइज्जती की थी जो फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं. दीक्षित ने कहा कि वह इस 'अपमान' का बदला लेना चाहती हैं.

रूपाली दीक्षित ने कहा कि वह जातिवाद में विश्वास नहीं करतीं और सभी समुदायों के गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं में पारदर्शी और उचित आवंटन चाहती हैं. उन्होंने कहा, ''मैं अखिलेश यादव से मिली और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या चाहती हूं. मैंने कहा कि मैं भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा के विरुद्ध लड़ना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सीट से जीतूंगी.''

गौरतलब है कि दीक्षित ने पहले भाजपा से टिकट प्राप्त करने का प्रयास किया था. समाजवादी पार्टी ने फतेहाबाद से पहले जिस उम्मीदवार का चयन किया था उसे हटाकर 34 वर्षीय दीक्षित को प्रत्याशी बनाया गया है जिनके पास ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों की दो परास्नातक डिग्रियां हैं. दीक्षित ने पुणे के सिम्बायोसिस से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद विदेश में कार्डिफ विश्वविद्यालय से एमबीए और लीड्स विश्वविद्यालय से एमए की डिग्रियां हासिल की. इसके बाद उन्होंने दुबई में एक बहुराष्ट्रीय फर्म में तीन साल काम किया. रूपाली के पिता अशोक दीक्षित (75) ने तीन बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और उन्हें हर बार शिकस्त झेलनी पड़ी. फिलहाल वह 2007 से जेल में बंद हैं.

जब अशोक, उनके भाई और तीन अन्य रिश्तेदारों को, एक स्कूल अध्यापक सुमन दुबे की हत्या के लिए 2015 में फिरोजाबाद की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तब रूपाली ने कंपनी की नौकरी छोड़कर वापस आने का निश्चय किया था. रूपाली ने कहा, ''अपने पिता की एक कॉल पर मैं 2015 में भारत आ गई थी ताकि अपने परिवार और व्यवसाय को संभाल सकूं.'' वापस आकर उन्होंने कानून की पढ़ाई की ताकि अपने पिता के मामले में उनकी मदद कर सकें. दीक्षित ने चुनाव लड़ने के लिए पहले भारतीय जनता पार्टी से टिकट प्राप्त करने की कोशिश की थी.

मैं 2017 में भाजपा में शामिल हुई- रूपाली
उन्होंने कहा, ''वापस आकर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करना और लोगों से मिलना शुरू किया. मैं 2017 में भाजपा में शामिल हुई और उसके प्रत्याशी जितेंद्र वर्मा के लिए प्रचार किया.'' इस बार उन्होंने अपने लिए टिकट पाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा ने रूपाली के पिता की आलोचना करने वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया. रूपाली ने कहा, ''मैं बेहद परेशान हो गई थी जब भाजपा ने इस चुनाव में छोटेलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया जो फतेहाबाद सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं.'' उन्होंने कहा, ''इसके बाद मैंने संकल्प लिया कि मैं अपने पिता और ठाकुर समुदाय के लोगों के अपमान का बदला लेने के लिए उन्हें सबक सिखाने के वास्ते उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी.''

ये भी पढ़ें-

UP Election: जेल में बंद अतीक अहमद और परिवार का कोई भी सदस्य नहीं लड़ेगा विधानसभा चुनाव, ये है वजह 

प्रयागराज: छात्रों को पीटने के मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसएसपी ने जताई राजनीतिक साजिश की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget