एक्सप्लोरर

Azam Khan: 'आजम खान का एनकाउंटर हुआ तो...', सपा नेता रामगोपाल यादव ने दी चेतावनी

Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान सीतापुर की जेल में बंद है. जेल में जाते समय उन्होंने कहा था कि उनका एनकाउंटर भी किया जा सकता है.

Ram Gopal Yadav On Azam Khan: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने जेल में बंद पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने सोमवार (30 अक्टूबर) को कहा कि अगर आजम खान का ‘एनकाउंटर’ (मुठभेड़) हुआ तो देश में क्या होगा, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. 

इटावा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित समारोह में आये सपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने पत्रकारों द्वारा आजम खान को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ''उन्होंने (आजम ने) सही कहा है. आजम खान के साथ जितना अन्याय हो रहा है, इतना अन्याय किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है.'' 

राम गोपाल यादव ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि अगर आजम खान का एनकाउंटर हुआ तो देश में क्या होगा इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत ने सात-सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था. इसके बाद उन्हें रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया था. 

सीतापुर की जेल में बंद हैं आजम खान

इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 22 अक्टूबर को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया. रामपुर जेल से निकलते समय आजम खान ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आशंका जताई थी, "हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है." 

यूपी सरकार पर साधा निशाना

राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करार देते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री को जो अधिकारी घेरे हुए हैं वो लगातार उन्हें गलत सूचनाएं देते हैं, उनको असलियत तक जाने ही नहीं देते हैं.'' यादव ने आरोप लगाया, ''प्रदेश में जितनी भी मुठभेड़ें हो रही हैं, सभी फर्जी हैं.''

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीडीए साइकिल यात्रा के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा पीडीए साइकिल यात्रा निकालने का मकसद बीजेपी की कमजोरियों को जनता के सामने लाकर उन्हें उसकी गलत नीतियों से रूबरू कराना और जनहित की अपनी योजना उनके बीच रख कर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करना है. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: लखनऊ में अखिलेश यादव ने बुलाई अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर कर सकते हैं मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget