एक्सप्लोरर

UP Politics: कोर्ट में पेश हुए आजम खान को सुरक्षाकर्मी ने नहीं जाने दिया बाहर, गेट पर जड़ दिया ताला, जानें मामला

Shahjahanpur News: जब सपा नेता आजम खान (Azam Khan) कोर्ट परिसर से बाहर नहीं निकल पाए तो पुलिस अधिकारी भी परेशान होने लगे. फिर बड़े मान मुनव्वल के बाद बमुश्किल गेट का ताला खोला गया.

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री आजम खान आज गुरुवार (9 फरवरी) को शाहजहांपुर सीजेएम कोर्ट में 28 साल पुराने केस में गवाही देने पहुंचे. आजम खान को कई बार कोर्ट ने नोटिस भेजा था जिसके बाद भी वह अदालत में पेश नहीं हुए तो शाहजहांपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आजम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में अपनी गवाही देने के लिए आज आजम खान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर की अदालत में हाजिर हुए. हालांकि यहां पर एक अजीब बात यह हुई कि जब आजम खान कोर्ट से निकल कर बाहर अपनी गाड़ी के पास जा रहे थे तभी कोर्ट परिसर के गेट नंबर 1 पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने गेट पर ताला जड़ दिया और आजम को बाहर निकलने से मना कर दिया. 

इस मामले को देख आजम खान और उनके समर्थक लगभग घंटे भर तक गेट पर खड़े होकर बाहर निकलने का इंतजार करते रहे. जब आजम खान कोर्ट परिसर से बाहर नहीं निकल पाए तब पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और बड़े मान मुनव्वल के बाद बमुश्किल ताला खोला गया. वहीं जब आजम खान आजम खान से पूछा गया कि आपके निकलते समय ही कोर्ट के गेट पर ताला जड़ दिया गया तो उनके वकील ने कहा कि यह रूटीन में ताला लगा रहता है इनको देखकर नहीं लगाया गया है.

इसके साथ ही जब आजम खान से पूछा गया कि आपके ऊपर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि आप ज्यादा जानकार हैं, आप सवाल करते हैं इसका जवाब भी अच्छी तरह जानते हैं. वहीं सपा नेता आजम खान किसी भी सवाल का जवाब  देने से बचते  नजर आए. इससे पहले सपा नेता आजम खान की 6 फरवरी को भी मुरादाबाद की MP-MLA अदालत में पेशी हुई थी. अब कोर्ट ने आजम खान को अपना पक्ष रखने के लिए 20 फरवरी की तारीख दी है. बता दें कि साल 2008 में छजलेट थाना क्षेत्र में जाम लगाने और सरकारी कामों में रुकावट डालने को लेकर सपा नेता पर केस दर्ज हुआ था.

UP Politics: 'मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश', BJP नेता संगीत सोम ने आखिर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget