एक्सप्लोरर

Azam Khan News: पुलिस अफसर ने गाड़ी रोकी तो आजम खान ने दिखाए तेवर, याद दिलाया अखिलेश यादव का 'एहसान'

Azam Khan Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हो गई. आजम खान और सीओ सिटी अनुज चौधरी में हुई बहस का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

UP News: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान (Azam Khan) के तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं. इसकी बानगी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में देखने को मिला. यहां आजम खान सीओ सिटी से उलझ पड़े. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, सपा कार्यालय पहुंचे आजम खान रास्ते में पुलिस के रोकने के बाद गाड़ी से उतरकर सीओ सिटी अनुज चौधरी से बात की और उन्हें एहसान याद दिलाने लगे.

समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन में आए सदस्यों को रोकने पर आजम खान ने नाराजगी जताई और अनुज चौधरी से कहा, "आप सीओ सिटी हैं? सपा ने ही आपको ऑर्गेनाइज किया था, हमारा एहसान याद नहीं आपको." इस पर अनुज चौधरी ने कहा, "एहसान कैसा हम पहलवान थे. अर्जुन अवॉर्ड लाया हूं. एहसान की क्या बात है."

'आप के कारनामे तो हमारे मोबाइल में हैं'

इसके बाद आजम खान बोले, "मैं कह रहा हूं कि हम लोग अपने बड़ों का एहसान याद रखते हैं. आपको तो मैंने सुंदर कहा है." जब सीओ सिटी अनुज चौधरी ने आजम खान से पूछा कि 'हमसे क्या नाराजगी हो गई आपको, आप हमसे क्यों नाराज हैं, हमने क्या किया' तो उन्होंने कहा, "आप के कारनामे तो हमारे मोबाइल में हैं." इतना कहने के बाद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ आगे रवाना हो गए.

भड़काऊ भाषण केस से बरी हुए आजम खान

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आजम खान को बड़ी राहत मिली थी. एमपी-एमएलए कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में उन्हें बरी कर दिया था. यह वही भड़काऊ भाषण का मामला था, जिसमें उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी और उनकी विधायकी चली गई थी. निचली अदालत के सजा सुनाने के बाद आजम खान की तरफ से इसके खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की गई थी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: टूट की कगार पर सपा-रालोद गठबंधन? नरेश उत्तम पटेल के बयान ने कर दिया सब-कुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget