एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान पर एक और एक्शन, दारुल अवाम दफ्तर-रामपुर पब्लिक स्कूल हुआ सील

Azam Khan Darul Awam Office Seal: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की तरफ से रामपुर पब्लिक स्कूल और दारुल अवाम स्कूल पर ताला लगाया है. अब इन दोनों संपत्तियों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग का कब्जा है.

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर एक एक्शन लिया गया है. आजम खान के रामपुर में स्थित दारुल अवाम दफ्तर को सील किया गया है. इसके साथ ही रामपुर के समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी ताला लगाया गया है. सपा कार्यालय से सपा नेताओं को बाहर निकाला गया है. इस मामले को लेकर रामपुर एएसपी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से यह ताला लगाया गया है. रामपुर पब्लिक स्कूल और दारुल अवाम स्कूल पर ताला लगाया है.

समाजवादी पार्टी के महासचिव मोहम्मद आजम खान सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं, रामपुर स्थित उनका दारुल आवाम दफ्तर जहां से समाजवादी पार्टी के रामपुर में सब काम होते थे और आजम खान भी यहीं बैठते थे. आज शुक्रवार (10 नवंबर) को रामपुर पुलिस और प्रशासन ने दारुल आवाम दफ्तर को सील कर दिया है और समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को दफ्तर से बाहर कर दिया गया. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यूपी सरकार ने कैबिनेट के फैसले से मौहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की जो लीज थी उसको निरस्त कर दिया था.

वहीं समाजवादी पार्टी के शासन काल में आजम खान को 100 रुपये साल के हिसाब से 41 हजार वर्ग फुट जगह माध्यमिक शिक्षा विभाग से लीज पर मिली थी. इसका उद्देश्य था आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए मौहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को एक ऑफिस की जरुरत थी. उस ऑफिस को खोलने के लिए आजम खान ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय लीज पर ली थी. इसके लिए 100 रुपये सालाना के हिसाब से दो लीज लिखी गई थी. जिसमें एक लगभग 16 हजार वर्ग फुट की लीज थी और दूसरी 25 हजार वर्ग फुट जमीन की लीज थी, दोनों जमीनें आपस में मिली हुई हैं. जिसमें रामपुर पब्लिक स्कूल और समाजवादी पार्टी का दफ्तर संचालित हो रहा था

अब उत्तर प्रदेश सरकार ने नियम और शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में आजम खान के मौहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की दोनों लीजों को निरस्त कर दिया था. उसके बाद आज पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में संपत्तियां आजम खान के कब्जे से मुक्त कराकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के कब्जे में दे दी हैं. दोनों संपत्तियों पर सील लग चुकी है.

इस मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जो दफ्तर समाजवादी पार्टी का है उसे उन्होंने किसी और से लीज पर ले रखी है. हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि दोनों जगह सरकारी जगह हैं और ये माध्यमिक शिक्षा विभाग की जगह थी जो समाजवादी पार्टी के शासनकाल में लीज पर दी गई थीं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 18 अक्टूबर को रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की जेल की सजा सुनाई थी. इस सजा के बाद आजम खान को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया और पूर्व सपा विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेंगी.

UP News: डिंपल यादव ने किया सीएम नीतीश का समर्थन, केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय संस्कृति की दिलाई याद 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget