एक्सप्लोरर

UP Monsoon Session 2023: यूपी में हो रहे निवेश पर सपा ने उठाया सवाल, योगी के मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार से यूपी में निवेश को लेकर सवाल पूछा. इस पर योगी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अभी तक प्राप्त निवेश प्रस्ताव व जनपद वार योजनाओं से अवगत कराया.

UP Investors Summit: समाजवादी पार्टी यूपी में हो रहे निवेश को लेकर सरकार को अक्सर कटघरे में खड़ी करती है. इसको लेकर औद्योगिक विकास मंत्री ने आज सदन में जवाब दिया और कहा जिन्होंने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना रखा था वह ऐतिहासिक निवेश पर सवाल उठाते हैं. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जब उद्योगों के विकास के बारे में सदन में पूछा तो औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सदन में जवाब दिया. मंत्री नंदी ने जनपदवार आए निवेश प्रस्ताव के साथ ही औद्योगिक इकाई स्थापित करने की योजना से सदन को अवगत कराया.

इस समय प्रदेश में मानसून सत्र चल रहा आज विधानसभा में निवेश को लेकर के सवाल पूछा गया विधायक सचिन यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रश्न के माध्यम से पूछा था कि प्रदेश में साल 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अभी तक कितनी धनराशि का निवेश उद्योगवार प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही किन-किन जनपदों में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की सरकार की मंशा है. इस प्रश्न का जवाब देते हुए यूपी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अभी तक प्राप्त निवेश प्रस्ताव व जनपद वार योजनाओं से सदन को अवगत कराया.

मंत्री नंदी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी बड़े-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आतुर हैं और आ भी रहे हैं. उन्होंने कहा पहली बार उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का इस बार आयोजन हुआ और इनवेस्टमेंट का जो माहौल बना है वह अपने आप में बहुत ऐतिहासिक है.

इसके साथ ही योगी के मंत्री नंदी विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा पिछली सरकारों में गुंडागर्दी होती थी जिससे कोई भी उद्यमी जमीन खरीद कर जैसे ही अपना काम आगे बढ़ाता था जेसीबी लगाता था वसूली के लिए एक के बाद ही गुंडे आकर खड़े हो जाते थे. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है, यहां गुंडों पर पूरी तरीके से नकेल कसी जा चुकी है और उसी का नतीजा है कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले दुनिया के 17 देशों के 21 शहरों में इन्वेस्टर सम्मिट आयोजित की गई. इसका परिणाम यह हुआ कि 33.52 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए.

No Confidence Motion: सदन से विपक्ष ने इसलिए किया वॉकआउट, सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget