एक्सप्लोरर

UP Politics: टमाटर-अदरक का भाव 200 पार होने पर अखिलेश यादव बने शायर, BJP सरकार पर ऐसे बोला हमला

Akhilesh Yadav on Vegetable Price Hike: देश के कई हिस्सों में 150 से 200 तक रुपए किलो टमाटर बिक रहा है. महंगाई की मार के बीच देश में टमाटर की कीमत नीचे आने का नाम नहीं ले रही है.

Vegetable Price Hike: महंगाई से राहत जनता को मिलती नजर नहीं आ रही है. खाने-पीने का सामान महंगा होने से घर का बजट बिगड़ रहा है. सब्जियों के महंगा होने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. पिछले कई हफ्तों से टमाटर का तेवर लाल हो रहा था तो अब अदरक ने भी आंखे दिखाना शुरू कर दिया है. महंगाई काबू में नहीं करने की वजह से सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. पिछले दिनों वाराणासी में टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाए जाने की खबर आई थी. फतेहपुर से आई एक खबर ने भी लोगों का बरबस ध्यान खींचा. औंग कस्बे में रामजी और नईम की दुकानों से चोरों ने 26 किलो टमाटर, 25 किलो मिर्च और 8 किलो अदरक की चोरी कर ली.

महंगाई पर शायराना अंदाज में अखिलेश यादव ने कसा तंज 

सब्जी चोरी का मामला थाना आने पर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. देश के कई हिस्सों में 150 से 200 तक रुपए किलो टमाटर बिक रहा है. महंगाई की मार के बीच देश में टमाटर की कीमत नीचे आने का नाम नहीं ले रही है. टमाटर और अदरक का भाव 200 पार होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ट्विटर पर शायराना अंदाज में लिखा, "बीजेपी सरकार में महंगाई की, ऐसी लगी है दौड़, 200 पार करके भी टमाटर-अदरक में मची होड़."

नाफेड और एनसीसीएफ की कवायद भी हो रही नाकाफी

अखिलेश यादव पिछले दिनों भी वाराणसी का वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने टमाटर की सुरक्षा के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी. दुकानदार ने टमाटर की हिफाजत में दो बाउंसर तैनात किए थे. ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार टमाटर के महंगा होने से चिंतित नहीं है. लोगों को राहत देने के लिए सहकारी समितियों नाफेड और एनसीसीएफ को सस्ते दरों पर टमाटर बेचने की इजाजत दी है. 

UP News: आगरा की गोशाला में एक दिन में 11 गायों की मौत, दिए गए जांच के आदेश, ग्रामीण बोले- 'JCB से शवों को गुपचुप दफनाया'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget