एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव बोले- 'जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं'

Ramlala Pran Pratishtha: सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीक के नाम पर रखने पर कहा कि आप उस स्टेडियम का नाम नहीं लोग जिसमें भारत हार गया.

Ram Mandir News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज शनिवार (30 दिसंबर) को एटा पहुंचे. इस दौरान राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्या जाने के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा हमारी परंपरा व पूर्वज कहते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं और कब किसको भागवान बुला लें ये किसको पता है? वहीं राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया. 

राम मंदिर के उद्घाटन के जरिये 2024 के लोकसभा चुनावों के लिये धार्मिक ध्रुवीकरण करने के प्रश्न पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास यही बचा है. इसके आलावा कुछ भी नहीं है, ये धर्म का इस्तेमाल राजनीति में पहले दिन से करते आए हैं. जनता को धोखा देना एक तरह से इनका व्यवहार समझ लें, धंधा समझ लें. इनका कार्यक्रम समझ लें या इनकी रणनीति समझ लें. धर्म से राजनीति करने का तरीका इनकी रणनीति का हिस्सा है. वहीं एटा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा 2024 का चुनाव देश का संविधान को बचाने का चुनाव है.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसने नई लोक सभा बनाई और लोकसभा की परंपरा देखिये आपने सबसे ज्यादा सांसदों को बाहर निकाल दिया. जिन सवालों के जवाब देने चाहिए थे उन सवालों के जवाबों से बचने के लिये लोकसभा सांसदों को बाहर निकाल दिया. जो सबसे महत्वपूर्ण इलाका सिक्योरिटी जोन है, सरकार ने दावा किया था कि सिक्योरिटी जोन सबसे अच्छा होगा. उसमे भारतीय जानता पार्टी के सांसद के पास से ही नौजवान लोकसभा में आ गए. ये लोकसभा नहीं चलाना चाहते. इनसे जानता को सावधान रहना है कि 24 में ये लोग लौटकर आ गये तो वोट देने का अधिकार भी छीन लेंगे.

अखिलेश ने कहा कि महंगाई बढ़ गई बेरोजगारी बढ़ गई और विपक्ष और ये जनता जब वोट डालेगी तो भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगी. गठबंधन आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को 80 सीटें हरायेगा और 80 सीटें हराने से संविधान बचेगा भारतीय जनता पार्टी हटेगी.

इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम महर्षि बाल्मीक के नाम पर रखने पर कहा कि आप उस स्टेडियम का नाम नहीं लोग जिसमें भारत हार गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदल दिया, इकाना भगवान विष्णु का नाम है. जो लोग भगवान का नाम बदल सकते हैं वो कुछ भी कर सकते हैं. नाम बदलने से किसी समाज का सम्मान नहीं होगा, जनगणना होकर आबादी के हिसाब से उनको हक और सम्मान मिले. चाहे वो दलित, पिछडे, अल्पसंख्यक और आदि वासी हों.

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए का नारा भेदभाव और गैर बराबरी खत्म करने के लिये है. अयोध्या में प्रधानमंत्री द्वारा रेलवे स्टेशन व 6 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर ही सभी वर्गों की रेल यात्रा महंगी करने पर अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं ये यात्रा वो यात्रा लेकिन ये नहीं बताया ये सब यात्राएं महंगी होने जा रहीं हैं. उन्होंने पूरे देश की यात्राएं बताईं लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि यात्रा में आने से आपका कितना खर्चा बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों पर नौकरी, रोजगार नहीं हैं, लोग नौकरी और रोजगार न मांगे इसलिए ये सब कार्यक्रम हों रहे हैं.

UP Politics: 'परमात्मा को भूली सपा और कांग्रेस हो गई बर्बाद', बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget