एक्सप्लोरर

सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर साधा निशाना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। कई दबी हुई सच्चाइयां लोगों के सामने लाई जा रही हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। कई दबी हुई सच्चाइयां लोगों के सामने लाई जा रही हैं। अब मशहूर गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड की ही तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया जाता है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा है, "मैंने बहुत दिन से ब्लॉग नहीं किया क्योंकि वास्तव में मेरा मूड नहीं था। पूरा भारत कई प्रेशर से गुजर रहा है, एक तो मेंटल और ईमोश्नल प्रेशर.. सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद, जो लाजिमी भी है क्योंकि अपनी आंखों के सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। कोई बहुत ही निष्ठुर होगा कि वह इस बात से प्रभावित न हो।"

View this post on Instagram
 

I love the song Do Ka Chaar so much that I had requested for a copy of the song right after I sang it. This is not generally my practice. There are some songs you want the world to listen to in your voice. I'm in love with the compostion, lyrics and arrangement of the song. Looking forward to the movie #ChamanBahaar @aakhiri_aawara @jitendrak1 @rits_badiani @bhuvanarora27 @iamalamkhan #AshwaniKumar @iam_troubadour @anshumanmkj @yoodleefilms @saregama_official

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

वह आगे कहते हैं, "मैं इस वीडियो से हमारी म्यूजिक कंपनीज को एक रिक्वेट करना चाहता हूं क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है, एक एक्टर मरा है, कल आप किसी सिंगर के बारे में भी सुन सकते हैं, या किसी कम्पोजर के बारे में सुन सकते हैं या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं क्योंकि ये जो माहौल है म्यूजिक इंडस्ट्री का हमारे देश में, दुर्भाग्य से वह फिल्मों से बड़ा माफिया है।"
View this post on Instagram
 

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

अपनी बात को जारी रखते हुए वह आगे कहते हैं, "मैं थोड़ा लकी था क्योंकि मैं बहुत कम उम्र में आ गया था इसलिए मैं इस चंगुल से निकल गया, लेकिन ये जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है। परेशान हैं वो क्योंकि प्रोड्यूसर काम करना चाहता है, डायरेक्टर काम करना चाहता है, म्यूजिक कम्पोजर काम करना चाहता है, पर म्यूजिक कंपनी बोलेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आप लोग बहुत बड़े हैं और आप लोग कंट्रोल करते हैं म्यूजिक को, लेकिन ऐसा मत कीजिए। दुआ-बददुआ बहुत बड़ी चीज होती है। यह ठीक नहीं है। ये जो दो लोगों के हाथों में ताकत है न, दो लोग हैं बस म्यूजिक इंडस्ट्री में, उनकी दो कंपनी है। उनके हाथों में ताकत है कि इसको गवाओ, इसको मत गवाओ।"
View this post on Instagram
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

उन्होंने यह भी कहा, एक ही गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हो, ये क्या चल रहा है। इंसानों के प्रति थोड़ा दयावान बनिए। नए लोगों को परेशान मत कीजिए। इन्हें आपकी जरूरत है, और लोग सुसाइड न करें, इसलिए थोड़ा सा आप लोग नर्म दिल के हो जाइए।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget