एक्सप्लोरर

UP: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच महाराजगंज में सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, 700 भारतीय पर्यटक लौटाए गए

Maharajganj News: सोमवार शाम 4 बजे के बाद करीब 700 पर्यटकों को वापस लौटा दिया गया. भंसार कार्यालय बंद होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है, जिसके चलते सीमा पर 4 किमी लंबा जाम लग चुका है.

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है. नेपाल में कर्फ्यू के कारण फंसे भारतीय पर्यटकों को नेपाल पुलिस सुरक्षित भारत भेज रही है, जबकि भारतीय क्षेत्र से पर्यटकों को सीमा पर ही रोक दिया जा रहा है.

सोमवार शाम 4 बजे के बाद करीब 700 पर्यटकों को वापस लौटा दिया गया. भंसार कार्यालय बंद होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है, जिसके चलते सीमा पर 4 किमी लंबा जाम लग चुका है.

सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद भारत ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है. एसएसबी और पुलिस ने नो मैंस लैंड पर सघन जांच शुरू कर दी है.

22वीं वाहिनी एसएसबी के जवान नेपाल से आने वाले यात्रियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. सोनौली कस्बे में डॉग स्क्वायड टीमें बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, होटल और लावारिस वाहनों की जांच में जुटी हैं. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ-साथ पैदल पेट्रोलिंग भी की जा रही है.

  • वाहन जाम: भंसार कार्यालय बंद होने से सीमा पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है, जिससे 4 किमी लंबा जाम लग गया.
  • पर्यटकों की वापसी: नेपाल में कर्फ्यू के कारण भारतीय पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें नेपाल पुलिस भारत भेज रही है. सोमवार को 700 पर्यटकों को सीमा से वापस लौटाया गया.
  • सघन जांच: परिचय पत्र और सामान की जांच के बाद ही लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

नेपाल में क्यों है अशांति?

दरअसल नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों युवाओं ने संसद पर धावा बोल दिया, जिसके बाद हिंसक झड़पों में 19 लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हो गए.

नेपाल सरकार ने कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया और सेना तैनात की है. बेलहिया और महेशपुर भंसार कार्यालय बंद होने से सीमा पर आवागमन प्रभावित हुआ है.

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीमा पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. एसएसबी और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सभी थानेदारों को हर हलचल पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, और होटलों की सघन जांच की जा रही है. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में

वीडियोज

Goa Nightclub Case: लंबा नपेंगे लूथरा ब्रदर्स...दिल्ली लाने की तैयारी शुरु, जानें आगे अब क्या होगा!
Banaras घाट पर launch हुआ ‘Avatar Fire And Ash’ का देवनागरी Logo | James Cameron
India में Income Inequality का धमाका! 58% कमाई सिर्फ 10% के पास | Paisa Live
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
Embed widget