एक्सप्लोरर

यहां बेअसर हो जाते हैं सियासी समीकरण, ये सोनिया गांधी की रायबरेली है

यहां से पहली बार 1957 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर के अपनी पार्टी का खाता खोला था जो आज तक बंद ही नहीं हुआ है।

प्रमुख उम्मीदवार

सोनिया गांधी: कांग्रेस

दिनेश सिंह: भाजपा

लेखा-जोखा

कुल मतदाता : 16,50,806

पुरुष: 8,70,969

महिला: 7,79,793

ट्रांसजेंडर: 44

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद कांग्रेस की सोनिया गांधी हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में यूपीए की चेयरपर्सन हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी 3,52,000 वोटों से चुनाव जीती थीं।

यूपी की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार हैं। 1957 में हुए पहले चुनाव से लेकर अब तक जितने भी चुनाव यहां हुए हैं उनमें से केवल 3 बार कांग्रेस के अलावा कोई और पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां से पहली बार 1957 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर के अपनी पार्टी का खाता खोला था जो आज तक बंद ही नहीं हुआ है।

1962 की लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट दलित वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई तब यहां पर कांग्रेस के बैजनाथ कुरील सांसद चुने गए थे। वहीं 1967 के आम चुनाव में रायबरेली लोकसभा सीट फिर से सामान्य कर दी गई। लेकिन रायबरेली सुर्खियों में तब आया जब पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की पुत्री और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे अपना निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया, वो यहां से 3 बार सांसद रहीं ।

जब कांग्रेस पहली बार हारी

साल 1977 में कांग्रेस पार्टी पहली बार इस क्षेत्र में हारी और भारतीय लोक दल के नेता राज नारायण यहां के सांसद बने लेकिन 1980 में फिर से यहां की सत्ता कांग्रेस के हाथ में आ गई। इसके बाद जवाहर लाल नेहरु के भतीजे अरुण कुमार नेहरु लगातार 2 बार यहां के सांसद रहे। साल 1989 और 1991 में कांग्रेस की शीला कौल ने यह पद संभाला। 1996 में दूसरी बार कांग्रेस यहां भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह से हारी। अशोक सिंह लगातार 2 बार रायबरेली के सांसद रहे।

जब मैदान में उतरीं सोनिया

1999 में कांग्रेस फिर से यहां जीती और इस बार कैप्टन सतीश शर्मा यहां के सांसद की कुर्सी पर बैठे। 2004 में इंदिरा गांधी की बहु सोनिया गांधी ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया और वो यहां भारी मतों से विजयी हुईं लेकिन साल 2006 में 'लाभ के पद' के विवाद के बाद रायबरेली की सांसद रहीं सोनिया गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया क्योंकि सोनिया संसद की सदस्य होने के साथ राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष भी थीं, जिससे यहां 2006 में उपचुनाव हुआ जिसमें सोनिया गांधी ने दोबारा से इस सीट पर बड़ी जीत अर्जित की और तब से लेकर अब तक वो ही रायबरेली की सांसद हैं।

2009 और 2014 में समाजवादी पार्टी ने सोनिया गांधी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। 2009 में सोनिया 3,72,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतीं थीं तो वहीं 2014 में सोनिया गांधी मोदी लहर के बाद भी 3,52,000 वोटों से चुनाव जीती थीं। अब तक हुए यहां 16 लोकसभा चुनावों और 3 उपचुनावों में कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है।

1977 में भारतीय लोकदल और 1996, 1998 में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की, बसपा इस सीट पर अभी तक खाता नहीं खोल सकी है और एसपी लगातार 2 चुनावों से इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतार रही है। सोनिया गांधी सोनिया गांधी 2004 से इस सीट पर जीतती आ रही हैं। साल 2014 में जिस वक्त सोनिया गांधी यहां से जीती थीं तब वो अपनी पार्टी की अध्यक्ष थीं, लेकिन दिसम्बर 2017 में सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: उर्मिल बांध में डूबने से BA छात्र की दर्दनाक मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
महोबा: उर्मिल बांध में डूबने से BA छात्र की दर्दनाक मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
UP के 12 जिलों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा, 47 करोड़ का बना प्लान
UP के 12 जिलों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा, 47 करोड़ का बना प्लान
UP MLC Election 2026: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, इन नेताओं पर जताया भरोसा
बीजेपी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, इन नेताओं पर जताया भरोसा
UP: सपा ने घोषित किए बागपत और शामली के जिलाध्यक्षों के नाम, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?
यूपी: सपा ने घोषित किए बागपत और शामली के जिलाध्यक्षों के नाम, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Main Vaapas Aaunga first Review: 'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget