एक्सप्लोरर

Sonbhadra में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं के बारे में लोगों को पता ही नहीं

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (Panchayati Raj Minister Bhupendra Singh Chaudhary), ने कहा, लोगों में सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी का अभाव है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) में विकास कार्यो की समीक्षा करने और जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए आज जिले में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (Panchayati Raj Minister Bhupendra Singh Chaudhary), दया शंकर मिश्रा आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री, सुरेश राही कारगर मंत्री ने जिले का एक दिवसीय दौरा कर कार्यक्रम में हिस्सा लिए. हिंदुआरी पंचायत भवन में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए फटकार भी लगाई . 

योजनाओं की जानकारी दी जाए-मंत्री
पंचायती राज मंत्री ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि लोगों में सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी का अभाव है. इसे देखते हुए जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाए और लाभ पहुंचाया जाय. इसके साथ ही जिले के कुल 269 गांव में फ्लोराइड की समस्या को देखते हुए वहां के गांवों और विद्यालयों में बच्चों सहित सभी नागरिकों को फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है. गांव में शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 तक लोगों को टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि लोगों को तत्काल राहत दिलाए जाने के मामले पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

Champwat Bypolls: CM पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे चंपावत से नामांकन, 31 मई को होना है मतदान

अपने ही विधायक पर कसा तंज
पुसौली गांव स्थित बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिलते समय उन्होंने अपने ही बीजेपी के सदर विधायक भूपेश चौबे पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को जमीन पर रहने दो इनको सातवें आसमान पर मत चढाओ नहीं तो भूपेश चौबे की तरह दंड बैठक करना पड़ेगा. दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान मंच पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कान पकड़कर उठक-बैठक कर जनता के सामने माफी मांगी थी इसी बात पर तंज कसते हुए मंत्री ने इस बात को कहा.

लोगों की समस्याओं को सुना
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, दयाशंकर मिश्रा दयालु आयुष खाद्य सुरक्षा व सुरेश राही कारागार मंत्री ने सोनभद्र जिले का दौरा किया. इस दौरान बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और हिंदुआरी गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समाधान किए जाने के लिए निर्देशित किया. इस दौरान बिजली विभाग के एक्सईएन को लापरवाही बरतने पर फटकार भी लगाई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने यह माना कि लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं है जिसकी वजह से उनको पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोगों को जगह-जगह कैंप लगाकर जागरूक किया जाए और योजनाओं का लाभ दिलाया जाए.

सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, बोले- बिना परमिशन ना निकले कोई जूलुस, धर्मस्थल पर ही हों कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget