एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, बोले- बिना परमिशन ना निकले कोई जूलुस, धर्मस्थल पर ही हों कार्यक्रम

Jhansi News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी का दौरा कर कानून व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई. सीएम ने यह भी कहा कि धार्मिक कार्यक्रम, धर्म स्थल पर हों, जुलूस यात्रा की अनुमति हो तभी आयोजन किया जाए.

CM Yogi Adityanath Jhansi Visit: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने झांसी (Jhansi) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की. सीएम योगी ने ललितपुर में हुई घटना को लेकर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जवाब तलब किया. उन्होंने देर से की गई कार्रवाई पर भी सख्त नाराजगी जाहिर की.

मंडल में माफियाओं के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई ना होने पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पेशेवर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. सीएम ने कहा कि माफियाओं के प्रति संवेदना ना हो, आम आदमी के प्रति संवेदना होनी चाहिए. धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर जो उतारे गए हैं, वह फिर से ना लगें, इसको सुनिश्चित करने को भी सीएम ने कहा. इसके साथ ही साथ आवाज सीमित रहे परिसर के बाहर ना जाने पाए यह भी ध्यान रखने की सीएम ने सलाह दी. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी ने ये कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि धार्मिक कार्यक्रम, धर्म स्थल पर हों, जुलूस यात्रा की अनुमति हो तभी आयोजन किया जाए. इसके अतिरिक्त अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, इसे भी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए. सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा से पूर्व बुंदेलखंड के परंपरागत साहित्य, इतिहास, कला संस्कृति एवं अन्य धरोहरों को मंडल प्रशासन द्वारा संरक्षित करने के किए जा रहे प्रयासों की पुस्तिका का मुख्यमंत्री योगी ने विमोचन किया.

Mahoba News: शिक्षकों के घड़े से पानी पीने को लेकर 'दलित' छात्रा की पिटाई के बाद जांच के आदेश

मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की दी रिपोर्ट

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त डॉक्टर अजय शंकर पांडेय ने मंडल की तीनों जिले झांसी, जालौन और ललितपुर की विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी. साथ ही जनपद झांसी में पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज, डिफेंस कॉरिडोर परियोजना उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्राधिकरण, रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में 500 बेड का विस्तारीकरण, उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर रेलखंड झांसी ग्वालियर मार्ग पर चार लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी दी.

इसके साथ ही जनपद ललितपुर में एयरपोर्ट, राजकीय मेडिकल कॉलेज, मेडिकल हर्बल पार्क एवं जनपद ललितपुर में रॉक फास्फेट खनिज, लौह अयस्क, स्वर्ण धातु एवं प्लेटिनम समूह की उपलब्धता के संबंध में जानकारी भी सीएम योगी को दी गई. मंडलायुक्त ने जनपद झांसी, ललितपुर और जालौन में किए जा रहे अभिनव प्रयोग के बारे में भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया.

मौके पर मोजूद थे ये मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी

मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री को व मंत्री समूह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंडल के जनपदों के निरीक्षण व उनके भ्रमण की भी विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जलशक्ति मंत्री  स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री श्रम विभाग मन्नू लाल कोरी, सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा, विधायक सदर- रवि शर्मा, विधायक बबीना- राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा- जवाहर लाल राजपूत, विधायक मऊरानीपुर- डॉ रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, मण्डलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीसी मिथलेश सचान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Ayodhya News: लता मंगेशकर के नाम पर होगा अयोध्या में चौराहा, बजाए जाएंगे भगवान राम और हनुमान को समर्पित गाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget