एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: माफिया बृजेश सिंह के नाम पर यूपी रोडवेज बस ड्राइवर को धमकी, कहा- 'इस वक्त नहीं चलेगी बस'

Sonbhadra News: पीड़ित यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर अरुण कुमार पांडे ने कहा कि उनकी बस वाराणसी से ओबरा के लिए बस चलती है. ओबरा में निजी बस के संचालक ने उसने धमकी दी है

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार भले ही माफियाओं पर बुलडोजर (Bulldozer) की कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन माफियाओं के हौसले अब भी बुलंद दिखाई दे रहे है. ताजा मामला यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले का है जहां पर यूपी रोडवेज बस (UP Roadways Bus) के ड्राइवर को वाराणसी (Varanasi) के पूर्व एमएलसी और माफिया बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के नाम से धमकी मिली है. धमकी में ड्राइवर को कहा गया है कि वाराणसी से ओबरा के बीच सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक बस नहीं चलाने को कहा गया है.  

सोनभद्र में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अनुबंधित सेवा के चालक और परिचालक को माफिया बृजेश सिंह के गुर्गे ने धमकी दी है. धमकी देने वाला निजी प्राइवेट बस का संचालक है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यूपी रोडवेस बस के ड्राइवर के मुताबिक वो वाराणसी से ओबरा के बीच बस चलाते हैं. ओबरा में निजी बस के संचालक व उनके लोग बृजेश सिंह की बस क्षत्रिय (सिद्धार्थ) के सुबह 5 बजे से दोपहर 01 बजे तक बस को नही चलाने की धमकी दी है. उनका कहना है कि ये बृजेश सिंह की बस है. इसके आगे या पीछे कोई रोडवेज बस नहीं चलती है.

रोडवेज बस ड्राइवर को धमकी

ड्राइवर ने कहा कि इस धमकी की सूचना हमने मोटर मालिक और अधिकारियों को भी दी है. वहीं इस बारे में जब सोनभद्र डिपो के इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी की जानकारी मीडिया के जरिए लगी है. वो इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात करेंगे जिसके बाद निर्देश मिलने पर संबधित मामले में तदानुसार कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. 

पीड़ित यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर अरुण कुमार पांडे ने कहा कि उनकी बस वाराणसी से ओबरा के लिए बस चलती है. ओबरा में निजी बस के संचालक ने उसने धमकी दी है. उसने खुद को बृजेश सिंह का गुर्गा बताया है. उसका कहना है कि जिस बस को वो चलाया है वो माफिया बृजेश सिंह की है इसलिए उसके आगे या पीछे कोई रोडवेज की बस नहीं चलनी चाहिए. उन्होंने हमें सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक बस नहीं चलाने की धमकी दी है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मामले पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में संज्ञान में आया है और इसमें कोई किसी का नाम लेकर किसी को धमकी दे रहा है तो इसकी पड़ताल की जाएगी. अगर रोडवेज के अधिकारी कर्मचारी थाने में कोई तहरीर देते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी और वीडियो का भी सत्यापन किया जाएगा. यह वीडियो कब का है, इसी जिले का है या दूसरे अन्य जिले का है, अगर सत्य पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: सावधान! यूपी में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान, इन 23 जिलों में होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget