एक्सप्लोरर

UP Weather Today: सावधान! यूपी में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान, इन 23 जिलों में होगी बारिश

Weather Today in UP: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी यूपी के कई जनपदों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. आज कई जगह गरज के साथ हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है.

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम की फिजा बदली हुई है. कई जनपदों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) देखने को मिली है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए ये बारिश कहर बनकर टूटी है. बिन मौसम बरसात की वजह से किसानों की खेतों में खड़ी फसल को खासा नुकसान हुआ है. शुक्रवार को भी यूपी कई हिस्सों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई वहीं आज भी मौसम में खास बदलाव नहीं होने वाला है. यूपी में शनिवार को भी कई जनपदों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की अनुमान जताया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी यूपी के कई जनपदों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. राजधानी लखनऊ की बात करें आज यहां सुबह से ही बादल छाए रहेंगे. लखनऊ में आज कई जगह गरज के साथ हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां पर शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है. आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

इन जनपदों में बारिश की संभावना

शनिवार को ज्यादा पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में कई जगह आंधी-तूफान और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले दो दिन यूपी के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. वहीं बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 6 आईएएस और 8 पीसीएस का किया ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget