एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सीमा विवाद में उलझी रही तीन थानों की पुलिस, घंटों अस्पताल में पड़ा रहा शव, ऐसे सुलझा मामला

Sonbhadra News: सोनभद्र में धंधरौल बांध के पास एक शख्स बुरी तरह घायल अवस्था में मिला था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, एफआईआर को लेकर तीन थानों की पुलिस में पेंच फंस गया.

Sonbhadra News: सोनभद्र में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धंधरौल बांध के पास देर रात संदिग्ध हालत में बुरी तरह घायल एक शख्स पड़ा मिला, परिजन उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे और सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया और पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन ये जांच कौन करे पुलिस इसी बात को लेकर उलझ गई.

परिजनों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची राबर्ट्सगंज पुलिस, पन्नूगंज व रामपुर बरकोनिया पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में ही उलझी रही. अंत में घंटों की मशक्कत के बाद नक्शे के आधार पर मामला सुलझाया गया, तब कहीं जाकर परिजनों की तहरीर के आधार पर पन्नूगंज थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 A के तहत मुकदमा दर्ज किया. 

हुआ ये कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के निवासी नंद कुमार देर रात अपने बेटे को शादी समारोह में से वापस लेने मोटरसाइकिल से जा रहे थे. एक घंटे बीत जाने के बाद भी जब नंद कुमार मौके पर नहीं पहुंचे तब उनके बेटे ने अपने पिता नंद कुमार के मोबाइल पर दो तीन बार फोन किया, जब कोई उत्तर नहीं मिला तब वो पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा. इस बीच रास्ते में उसे बेसुध हालत में उसके पिता मिले. जिसके बाद बेटे ने परिजनों को फोन कर सूचना दी और एंबुलेस से पिता को जिला अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

नंद कुमार धंधरौल बांध की मुख्य घाघर नहर के पास घायल मिले थे. परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाकर जब केस दर्ज करना चाहा तो इस मामले को लेकर तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में फंस गई. पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस सब एक दूसरे के क्षेत्र का केस होने की बात करने लगी. जिसके बाद तीनों थानों की पुलिस घंटो तक इसी बात को लेकर माथा पच्ची करती रही. इसके बाद तीनों थाने के पुलिस नक्शा लाई तब कहां जाकर पूरा मामल सुलझ सका और फिर पन्नूगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की. 

मृतक परिजनों को आरोप है कि उन पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया है. उनके सिर व पैर में गंभीर कटे के निशान हैं. उनकी मोटरसाइकिल भी टूटी हुई मिली है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि नंद कुमार को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. उनके सिर, कान और नाक से बहुत खून बह रहा था, ये चोट किससे लगी है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा. 

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर तहरीर दर्ज कर ली है. आईपीसी की धारा 304 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतक की बाइक भी टूटी मिली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी. 

ये भी पढे़ें- UP Politics: मायावती को पसंद नहीं आया अशोक गहलोत का तोहफा, कांग्रेस, BJP और BRS पर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget