एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: शिक्षकों को नहीं मिला 4 महीने से वेतन, स्कूलों में पढ़ाई बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Sonbhadra Teacher News: शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा, पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण हम सभी कर्ज में डूबे गए हैं. हम वर्तमान में बहुत ही बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं.

Sonbhadra Government School: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अंतर्गत संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, हाई स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को 3-4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है. इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. अब वेतन का भुगतान नहीं होने की वजह से आर्थिक तंगी झेल रहे शिक्षकों का गुस्सा फूट गया है, जिसके परिणामस्वरूप जिले भर के शिक्षकों ने पठन-पाठन बंद कर दिया है. जिले के शिक्षकों ने वेतन भुगतान नहीं होने तक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वहीं धरना स्थल पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द उनकी मांग पूरी करने को कहा है. जबकि शिक्षकों की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन चार दिनों में वेतन भुगतान करने का आश्वसन दिया.

बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं- शिक्षक
शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण हम सभी कर्ज में डूबे गए हैं. हम वर्तमान में बहुत ही बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं. प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज DIOS कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. हम लोग आर्थिक मजबूरी के कारण स्कूल पहुंच पाने में असमर्थ हैं, इसलिए अपनी उपस्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ही देने को बाध्य हैं. जितनी जल्दी हमारे नियमित वेतन को देने के आदेश होंगे, उतना जल्दी हम विद्यालय में अपना सहयोग पूरी निष्ठा से देने को कृत संकल्पित हैं.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान, कहा- औलाद पैदा करने का...

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बता दें कि शिक्षकों ने अपनी मांग में कहा है कि जिले में जो राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें तो नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जा रहा है. मगर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिन स्कूलों को उच्चीकृत कर राजकीय हाई स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया है, उन स्कूलों में शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. इसलिए जब तक हमारी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं होती, तब तक हम लोगों ने धरना देने का निर्णय लिया है. वहीं आज पूरे प्रदेश में वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन हो रहा है. अगर हमारी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया जाता तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.

2-3 दिनों में भुगतान कर दिया जाएगा
वहीं सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक आर के यादव ने बताया कि लगभग चार महीने से शिक्षकों ,कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है. इसको लेकर ये सभी हमारे ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं. इनकी जायज मांगो को लेकर उच्च अधिकारियों से बात हो रही है. संभव है कि दो, तीन दिनों में वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. मैं इनकी मांगो को लेकर खुद लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं. 

Fatehpur News: NH-2 पर ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, एक यात्री की मौत, घायलों को अस्पताल में छोड़कर भागा बस ड्राइवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget