एक्सप्लोरर

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान, कहा- औलाद पैदा करने का...

UP News: सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने विश्व जनसंख्या दिवस पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार के सामने 2024 का चुनाव है इसलिए यह लोग इस तरह की बात कर रहे हैं.

यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क़ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर बीजेपी नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जहां तक औलाद पैदा करने का ताल्लुक है तो इसका ताल्लुक इंसान से नहीं कुदरत से है, इस का ताल्लुक अल्लाह से है. अल्लाह ताला जब किसी बच्चे को पैदा करने का इरादा करता है तो वह उसके साथ में उसका खाने का रिज्क (भोजन) भी भेजता है. ये लोग तो कभी मुसलमानों का मोरल डाउन करने के लिए कहते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या कम है और अब कह रहे हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या बहुत है.

शिक्षा के कारण जंसख्या होगी कम
बर्क़ ने कहा कि इनकी कौन सी बात पर यकीन किया जाए. इसके बावजूद भी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहती है तो सरकार कानून के बजाय लोगों की शिक्षा का प्रबंध करें और शिक्षा पर जोर दें. इस सिलसिले में पूरी पब्लिक के लिए गरीब आदमी हो, छोटा हो, बड़ा हो सबकी तालीम और रोजगार सरकार मुहैया कराए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं शिक्षा जब आ जाएगी तो जनसंख्या खुद कम हो जाएगी. शिक्षा से लोग जागरूक होंगे. ये किसी एक वर्ग की समस्या नहीं है यह सब की समस्या है और जब शिक्षा आ जायेगी तो किसी कानून की ज़रूरत नही पड़ेगी.

Prayagraj: सपा के मंच से मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले टीचर पर कार्रवाई, नौकरी से हुआ बर्खास्त

2024 की कर रहे तैयारी
सांसद ने कहा कि लोग पढ़े लिखे इसके लिए गवर्नमेंट पॉलिसी लाए. आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. जिसको लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. सरकार के सामने 2024 का चुनाव है इसलिए यह लोग इस तरह की बात कर रहे हैं. सरकार को वोट के लिए ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. बर्क ने कहा कि ये पहले कहते थे कि मुसलमान तो बहुत कम हैं. मुसलमानों का हौसला ना बढ़ जाए इसलिए ये मुसलमानों को बहुत कम बताते हैं और अब यही कह रहे हैं कि मुसलमान बहुत ज्यादा हैं. यह सब राजनीतिक मामला है.

Bareilly News: 11 साल बाद हिन्दू युवक ने की 'घर वापसी', मोहम्मद सुहेल से बन गए सौरभ रस्तोगी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget